Narendra Singh Tomar Won: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते

1272

Narendra Singh Tomar Won: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव जीते

 

भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले में दिमनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने वहां बसपा के प्रत्याशी बलवीर सिंह दंडोतिया को कोई 24500 वोट से पराजित किया। यहां कांग्रेस के रविंद्र सिंह तोमर तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि नरेंद्र सिंह तोमर केंद्र में कृषि मंत्री हैं और उन्हें इस बार बजाए संसद के विधानसभा के चुनाव में बीजेपी हाई कमान ने मैदान में उतारा। उन्हें सबसे पहले मध्य प्रदेश बीजेपी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का संयोजक बनाया।वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद हैं। अब मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए हैं। तोमर, पीएम मोदी के निकट माने जाते हैं। भाजपा हाई कमान उन्हें अब केंद्र में रखेगा या मध्य प्रदेश में कोई महत्वपूर्ण जवाबदारी देगा, यह तय होना बाकी है।