जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

शाहरुख खान की फिल्म जवान की सफलता का धन्यवाद देने महाकाल पहुंचे

714

जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन से मुकेश भीष्म की रिपोर्ट

उज्जैन: सुपर हिट फिल्म जवान के डायरेक्टर एटली कुमार बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोमवार सुबह महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए।

एटली कुमार,जाह्नवी दोस्त शिखर पहाड़िया और परिवार के लोगों के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।नंदी हॉल में बैठकर महाकाल की आरती की। जय महाकाल जय महाकाल की धून व भजन गाए। वे महाकाल की भक्ति में लीन नजर आये।

WhatsApp Image 2023 12 04 at 12.10.31 PM

दर्शन – पूजन के बाद जाह्नवी ने कहा, ‘यहां आकर आनंद महसूस कर रही हूं। बहुत अच्छा अनुभव रहा। सुपर हिट डायरेक्टर एटली कुमार ने कहा कि उन्होंने दूसरी बार महाकाल के दर्शन किए। जवान की रिलीज से पहले भी उन्होंने महाकाल के दर्शन किए थे।और अब फिल्म रिलीज के बाद मिली सफलता के बाद महाकाल का धन्यवाद करने आए है।