दल बदलने वाले 8 नेता चुनाव जीते,

573

दल बदलने वाले 8 नेता चुनाव जीते,

भोपाल: मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में इस बार कई दल बदलुओं ने चुनाव में भाग्य आजमाया लेकिन जीत 8 उम्मीदवारों को ही मिली।उधर बार-बार राजनीतिक दल बदलकर चुनाव लड़ने और नई पार्टी विंध्य जनता पार्टी का गठन कर मैहर से चुनाव लड़ने वाले नारायण त्रिपाठी को इस बार मतदाताओं ने नकार दिया। वे यहां चौथे स्थान पर रहे है।

मैहर में भाजपा के श्रीकांत पांडे ने सर्वाधिक 76 हजार 870 मत लेकर चुनाव जीता है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के धर्मेश घई और तीसरे स्थान पर बसपा के वीरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा रहे है। यहां नोटा पर 890 मत मिले है। नारायण त्रिपाठी कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके नारायण त्रिपाठी ने इस बार विंध्य जनता पार्टी बनाई थी वे इसके अध्यक्ष थे लेकिन मतदाताओं ने उन्हें यहां से नकार दिया।

प्रदेश में इस बाद दल बदलकर चुनाव लड़ने वाले 23 उम्मीदवारों में से केवल आठ उम्मीदवार इस बार चुनाव जीत पाए। शेष इस बार चुनाव हार गए। जीतने वालों में बदनावर से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़े भवर सिंह शेखावत, सेमरिया से कांग्रेस की सीट पर अभय मिश्रा, मुगावली से कांग्रेस की सीट पर यादवेन्द्र सिंह यादव, त्यौंथर में भाजपा की सीट पर सिद्धार्थ तिवारी, देवरी में भाजपा की सीट पर ब्रजबिहारी पटेरिया, पंधाना में भाजपा की सीट पर छाया मोरे, बड़वाह में भाजपा की सीट पर सचिन बिरला और ग्वालियर ग्रामीण में कांग्रेस की सीट पर साहब सिंह गुर्जर को छोड़ कोई भी दल बदलने वाला चुनाव जीत नहीं पाया है।