BJP: 10 जिला अध्यक्षों को बदलने की सुगबुगाहट!

2039
40 Star Campaigner For BJP
40 Star Campaigner For BJP

BJP: 10 जिला अध्यक्षों को बदलने की सुगबुगाहट!

 

भोपाल: विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी के 5 जिला अध्यक्षों को बदलने के साथ ही अब कोई 10 और जिला भाजपा अध्यक्षों को बदलने की सुगबुगाहट सियासी गलियारों में चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें सबसे ज्यादा इंदौर, उज्जैन,भोपाल और नर्मदा पुरम संभाग के जिलों के अध्यक्ष प्रभावित हो सकते हैं। ग्वालियर, चंबल तरफ के भी कुछ जिला अध्यक्षों को बदलने की चर्चा है।

बता दे कि विधानसभा चुनाव के तत्काल बाद भाजपा ने पांच जिलों के अध्यक्षों को बदला है जबकि विधानसभा चुनाव के पहले बने तीन जिलों के अध्यक्षों को भी बनाया है। इस तरह से जनवरी में 8 जिलों में नए अध्यक्ष बनाए गए हैं।

12 जनवरी को बड़वानी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी को हटाकर कमल नयन इंगले को जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

भाजपा ने मध्य प्रदेश के नए जिले मेहर, पांढुर्णा और मऊगंज में भाजपा के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके बाद 26 जनवरी को पार्टी ने बालाघाट जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल को हटाकर रामकिशोर कावरे, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लदवे को हटाकर मनोज माने, रतलाम जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाकर प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह को हटाकर चंद्रभान सिंह गौतम को जिला अध्यक्ष बनाया था। हरदा जिला अध्यक्ष को भी बदला जा चुका है।

पांच जिलों के अध्यक्ष को बदलने के बाद जिला अध्यक्षों को बदलने का क्रम अभी थमा नहीं है और कुछ और बड़े पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों को बदलने का मन भाजपा बन चुकी है।