Speculations of Joining BJP Intensified : कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने के कयास तेज!

नकुल ने सोशल मीडिया 'एक्स का बायो बदलकर इशारा दिया!

1489

Speculations of Joining BJP Intensified : कमलनाथ और नकुलनाथ के भाजपा में जाने के कयास तेज!

Bhopal : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। नकुल ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपना बायो बदलकर कांग्रेस हटा दिया। यह भी कहा जा रहा कि उनके साथ कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में जा सकते हैं। आज कमलनाथ और नकुलनाथ के दिल्ली जाने की भी जानकारी मिली।
कमलनाथ के भी भाजपा में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से कांग्रेस सांसद नकुलनाथ ने अपने X प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटा दिया। सियासी हलकों से मिली जानकारी के मुताबिक पिता और पुत्र राजनीतिक समझौते के तहत भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कमलनाथ को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया जाएगा और नकुलनाथ विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
उनके साथ 10 कांग्रेस विधायक भी भाजपा में जा सकते हैं। इन अटकलों के बीच कमलनाथ ने अचानक छिंदवाड़ा दौरा रद्द कर दिया। आज दोपहर वे दिल्ली जा रहे हैं। छिंदवाड़ा के 5 दिनों का दौरा चौथे दिन निरस्त करके आज ही दिल्ली रवाना होंगे कमलनाथ। कमलनाथ के दिल्ली दौरे को लेकर भाजपा और कांग्रेस में हलचल तेज हो गई।
कमलनाथ के भाजपा में जाने वाली अटकलों पर दिग्विजय सिंह का कहना है कि कमलनाथ की भाजपा में जाने की बात सिर्फ मीडिया की ब्रेकिंग न्यूज़ है। कमलनाथ ने अपने करियर की शुरुआत ही गांधी परिवार के साथ की थी, वो कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े होने वाले नेता, गांधी परिवार से कमलनाथ जी का बेहद अटूट रिश्ता है। जब जनसंघ पार्टी इंदिरा गांधी जी को जेल में डालने वाली थी उस वक्त भी कमलनाथ पार्टी के साथ थे मजबूती से खड़े थे। लेकिन, दिग्विजय सिंह के इस बयान को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।