Bhopal News: 131 शहरी निकायों को मिली 171 करोड़ रूपये से अधिक की राशि

राशि का उपयोग होगा जल भराव रोकने के लिये

431
6th pay scale

Bhopal News: 131 शहरी निकायों को मिली 171 करोड़ रूपये से अधिक की राशि

भोपाल :नगरीय विकास विभाग के अंतर्गत संचालित 131 शहरी निकायों को जल भराव रोकने के लिये राहत आयुक्त कार्यालय से 171 करोड़ 55 लाख रूपये की राशि प्राप्त हुई है। यह राशि संबंधित नगरीय निकायों में बाढ़ व जल प्लावन की स्थिति पर नियंत्रण करने के लिये प्राप्त हुई है।
नगरीय विकास आयुक्त श्री भरत यादव ने संबंधित निकायों को आवंटित की गई राशि का उचित तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिये हैं। आवंटित राशि का उपयोग वर्ष 2023-24 में 275 कार्यों पर खर्च किये जायेंगे। इन कार्यों में नाला एवं रिटेनिंग वॉल जैसे कार्य किये जायेंगे।

नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने नगरीय निकायों की मांग पर राहत आयुक्त कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये थे।