WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

जिले भर में बारिश का मौसम बना, मंदसौर, पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ, दलौदा, भानपुरा, गरोठ में हुई झमाझम

WhatsApp Image 2026 06 28 At 19.03.29

जिले भर में बारिश का मौसम बना, मंदसौर, पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, शामगढ़, सुवासरा, सीतामऊ, दलौदा, भानपुरा, गरोठ में हुई झमाझम

अनेक क्षेत्रों में जलभराव होने से नागरिकों को हुई परेशानी – खरीफ़ फसलों की बुआई शुरू

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर। जिले में मानसून दस्तक का प्रभाव हुआ और सभी क्षेत्रों में वर्षा होने की खबरें हैं।

रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों में भी हवाओं के साथ बरसात शुरू हो गई। अभी समाचार लिखे जाने तक भी हल्की तेज़ बारिश हो रही है। किसानों ग्रामीणों व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है देरी से मानसून आने से राहत मिलेगी और किसानों ने खरीफ़ फसलों की बुआई शुरू कर दिए हैं। जिले भर में कोई 3 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबे में सोयाबीन और अन्य फसलों की बुआई का लक्ष्य है। कृषि विभाग संचालक रविन्द्र मोदी ने बताया कि अच्छी बरसात होने पर बुआई शुरू करें।

WhatsApp Image 2026 06 28 at 19.03.11

बरसात होने से नगरीय क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी इससे परेशानी होती रही, वहीं नालियों में जमा गंदगी सड़कों पर फैल गई। वहीं मंदसौर में रेलवे अंडर ब्रिज और मैनपुरिया अंडर ब्रिज में भी वर्षा जल जमा हो गया नागरिकों को भारी परेशानी झेलना पड़ रही है।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

प्रशासन ने भी बरसात शुरू होने पर एहतियात जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए हैं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने अलर्ट किया और सभी राजस्व अधिकारी ध्यान देंगे तेज बारिश आंधी तूफान से नुकसान होने के संबंध में पटवारी से अपडेट लेंगे।

WhatsApp Image 2026 06 28 at 19.03.11 1

सोमवार सुबह निर्धारित प्रारूप में भू अभिलेख में जानकारी भेजेंगे।

जिले में शनिवार तक कुल 81 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज़ हुई है जो पिछले साल की तुलना में बहुत कम है। पूरे जिले में मानसून आने के विलंब से चिंता बनी हुई है मौसम में गर्मी उमस रही आज रविवार को बरसात होने से राहत मिलेगी अभी बादल छाए हुए हैं रात में भी वर्षा होने का मौसम बना है।