WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मल्हारगढ़ क्षेत्र के विकास को सड़क निर्माण से नई गति मिलेगी – उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

WhatsApp Image 2026 06 28 At 18.29.49

मल्हारगढ़ क्षेत्र के विकास को सड़क निर्माण से नई गति मिलेगी – उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा

साढ़े आठ करोड़ लागत की ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 7 किलोमीटर सड़क निर्माण का किया भूमि पूजन

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर / रविवार को रिमझिम बरसते पानी में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम गुड़भेली छोटी में 8 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बरुजना फंटे से छोटी गुड़भेली, हरसोल व्हाया बंडपिपल्या पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया। 6.96 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी तथा किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को सीधा लाभ होगा।

WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.30.15 1

कार्यक्रम में जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित आशीष विजयवर्गीय जीतेन्द्र जाट सुरेश रूपरा पप्पू सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 06 28 at 18.30.15

भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी और ग्रामीण लगातार इसकी मांग कर रहे थे। अब इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के अनेक गांवों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा। बेहतर सड़क संपर्क से कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। गांवों में विद्युत संबंधी समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिन गांवों में मुक्तिधाम नहीं हैं अथवा वहां तक पहुंचने का मार्ग नहीं है, उन कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के हित में समान भाव से कार्य कर रही है तथा महिला, किसान, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।