Opposition to Ticket for Kangana : कंगना रनौत को मंडी से टिकट देने पर BJP में विरोध उभरा!

चार बार के सांसद ने अपना दर्द बताया और कहा 'केंद्रीय नेतृत्व में बड़े विद्वान, बुद्धिजीवी अनुभवी लोग!'

650

Opposition to Ticket for Kangana : कंगना रनौत को मंडी से टिकट देने पर BJP में विरोध उभरा!

 

Kullu (Himachal) : मंडी लोकसभा सीट से फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को देने पर पार्टी में विरोध शुरू हो गया। भाजपा के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह का दर्द छलका। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बयान का भी समर्थन किया। कुल्लू से भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने मंडी संसदीय क्षेत्र से कंगना को उम्मीदवार बनाया। उसके लिए कंगना रनौत को बधाई।

महेश्वर ने कहा कि भाजपा में केंद्रीय नेतृत्व में बड़े विद्वान, बुद्धिजीवी अनुभवी लोग हैं।

IMG 20240325 WA0155

उन्होंने सब कुछ देखकर ही कंगना को उम्मीदवार बनाया होगा। पार्टी ने सर्वे भी किया है। ऐसे में हो सकता है कि सर्वे में कंगना शायद हमसे आगे रही हो और हम कंगना से पीछे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के बयान का भी समर्थन किया और कहा कि सिद्धांत की राजनीति की विचारधारा बदल गई।

जिनका टिकट कटा वे महेश्वर सिंह कौन

महेश्वर सिंह कुल्लू जिले के राजपरिवार से संबंध रखते हैं। वे मंडी से तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। साथ ही एक बार राज्यसभा में भी जा चुके हैं। वह भी मंडी सीट से टिकट चाह रहे थे। हालांकि, उन्हें टिकट नहीं मिला। वे विधायक भी रहे हैं। वे कुल्लू में भगवान रघुनाथ मंदिर के पुजारी भी हैं।