Weather Update: MP के ग्वालियर और भोपाल में आज शाम को बदलेगा मौसम,24 अप्रैल से MP में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार होगा

3771

Weather Update: MP के ग्वालियर और भोपाल में आज शाम को बदलेगा मौसम,24 अप्रैल से MP में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार होगा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ आज राजस्थान के बाद आज शाम को उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा, देहली, यूपी, हिमाचल, कश्मीर में असर डालेगा। छींटे, हलकी बारिश हो सकती है। तेज़ हवाएं चलेंगी जो बादलों को उत्तर पश्चिम से उत्तर-पूर्व की ओर बादलों को बहाएंगी।

मध्य प्रदेश में आज शाम को उत्तरी भाग में बादल घने छाएंगे। ग्वालियर, भोपाल बेल्ट में बारिश हो सकती है। शेष भाग में रोज़ की तरह बादल दिखाई देंगे। 24 अप्रैल से प्रदेश केके हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है।

दक्षिण पश्चिम हवाओं के असर से भारत के दक्षिण राज्यों सहित महाराष्ट्र में भी बादल आज शाम को गहराएँगे।