Priydarshini Scindia : पति को विजयी बनाने के अभियान में जुटी सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी

प्रियदर्शनी सिंधिया ने हाथ पर लिखवाया चुनावी अभियान का स्लोगन “सिंधिया दिल से”

857

Priydarshini Scindia : पति को विजयी बनाने के अभियान में जुटी सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी

 

गुना: मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठापूर्ण गुना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को विजयी बनाने के अभियान में उनकी पत्नी प्रियदर्शनी सिंधिया पूरी ताकत से जुटी हुई है।

उन्होंने मुंगवाली में डोर टू डोर एवं नुक्कड़ सभाएँ की। ग्राम चकेरी की महिलाओं ने अपनी रानी को मेहंदी लगाकर स्वागत किया।

प्रियदर्शनी सिंधिया ने मेहंदी से हाथ पर लिखवाया चुनावी अभियान का स्लोगन *“सिंधिया दिल से”*।

प्रियदर्शनी पूरे गुना क्षेत्र में महिलाओं में जमकर संपर्क कर रही है। कही चूल्हे पर रोटी सेकते भी देखी जा सकती है।