Groom Arrest : दुल्हन मेहंदी लगाए बैठी रही, दूल्हा रेप मामले में गिरफ्तार! 

गुर्जर समाज ने तत्काल दूसरा रिश्ता ढूंढकर शादी कराई 

634

Groom Arrest : दुल्हन मेहंदी लगाए बैठी रही, दूल्हा रेप मामले में गिरफ्तार! 

Narmadapuram : यहां एक समाज के लोगों ने अनूठी मिसाल कायम की। जिले के शोभापुर में एक दुल्हन की बारात आने से एक दिन पहले पुलिस ने दूल्हे को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया। दुल्हन के घर में शादी की पूरी तैयारी हो गई थी। दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। इसके बाद समाज के लोगों ने आनन फानन में एक बैठक बुलाई। इसमें सहमति बनी कि दुल्हन की शादी के लिए नया दूल्हा ढूंढा जाए। इसके बाद उसी मैरिज हॉल में उसकी शादी कराई गई।

जिले के पिपरिया का रहने वाला दूल्हा मनोज गुर्जर अपनी गर्लफ्रेंड को अंधेरे में रखकर दूसरी शादी करने जा रहा था। रविवार को वह दूसरी युवती से शादी के लिए बारात लेकर जाने वाला था। वहीं, उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर रेप का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने बारात निकलने से एक दिन पहले आरोपी मनोज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दुल्हन मैरिज हॉल में मेहंदी लगाकर इंतजार कर रही थी।

समाज ने ढूंढा दूसरा दूल्हा

दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर से समाज के लोगों में मायूसी छा गई। इसके बाद वहां गुर्जर समाज के लोगों ने बैठक की। इसके बाद दुल्हन की शादी के लिए दूल्हा ढूंढा गया। 24 घंटे के अंदर ही समाज के लोगों ने दूल्हा ढूंढ लिया। महुआ खेड़ा के रहने वाले पुष्पराज पटेल दुल्हन से शादी के लिए तुरंत राजी हो गए। दूल्हे के पिता पूर्व सरपंच हैं। उन्होंने समाज में एक अलग मिसाल पेश की है।

नया दूल्हा किसान 

आनन फानन में नए दूल्हे के घर शादी की तैयारी हुई। वह मैरिज हॉल में आकर शादी की। दूल्हा पुष्पराज पटेल खेती का काम करता है। उसके पिता पूर्व सरपंच हैं। साथ ही मामा कांग्रेस के नेता हैं। इस नेकी के लिए जिले में दूल्हे के परिवार की चर्चा हो रही है। साथ ही दुल्हन भी ब्याह कर जाने के बाद खुश है।