Wife Caught With 2 Lovers : पत्नी को 2 प्रेमियों के साथ होटल में रंगरैलियां मनाते पति ने पकड़ा! 

इस हाईवोल्टेज ड्रामे की चटखारे लेकर चर्चा, वीडियो वायरल! 

414

Wife Caught With 2 Lovers : पत्नी को 2 प्रेमियों के साथ होटल में रंगरैलियां मनाते पति ने पकड़ा! 

Kasganj : एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को होटल में दो प्रेमियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद डॉक्टर और उसके परिवार वालों ने तीनों की पिटाई की, वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी और उसके दो प्रेमियों को हिरासत में ले लिया। इस हाईवोल्टेज ड्रामे की यहां चटखारे लेकर चर्चा रही है। पत्नी अपने पति से अलग रहती थी। उसने धमकी भी दी थी कि वो ससुराल वालों को किसी मामले में फंसा देगी।

उत्तर प्रदेश के कासगंज की एक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक महिला डॉक्टर होटल के बंद कमरे में दो प्रेमियों संग रोमांस कर रही थी। तभी उसका पति वहां धमक गया। पत्नी को दो गैर पुरुषों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति तिलमिला उठा। उसने पत्नी की तो पिटाई की ही. साथ ही दोनों प्रेमियों को भी जमकर पीटा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

पति के साथ उसके परिवार वाले भी थे। उन्होंने भी तीनों को जमकर पीटा। पिटाई की सूचना पुलिस को मिली तो महिला और दोनों प्रेमियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने मुताबिक, पति-पत्नी के रिश्तों में खटास थी। दोनों के बीच पिछले दो सालों से विवाद चल रहा है। इस कारण दोनों अलग-अलग रहते हैं। डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले में ही सरकारी हॉस्पिटल में तैनात है। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति अपनी पत्नी पर काफी समय से नजर रख रहा था। उसने पत्नी को दो युवकों के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया।

डॉक्टर पति को जब जानकारी मिली तो वो पूरे परिवार के साथ होटल पहुंचा और कमरे के अंदर तीनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। पति ने बताया कि उसकी शादी साल 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। इस बात को लेकर अक्सर उन दोनों के बीच विवाद रहता था।

झूठे केस में फंसाने की धमकी 

पति ने बताया कि रिश्ते को बचाने के लिए उसने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की। लेकिन, वो नहीं मानी। ससुराल वालों ने भी उसे समझाया। आरोप है कि डॉक्टर महिला पति और ससुराल वालों को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। इस बीच दो साल पहले वो घर छोड़कर पति से अलग रहने लगी। लेकिन, उनके बीच तलाक नहीं हुआ था। पति की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से इसकी तफ्तीफ की जाएगी।