![IMG-20240518-WA0047](https://mediawala.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240518-WA0047.jpg)
Weather Update: दक्षिण महासागर में पनप रहा है नया चक्रवात सिस्टम,25 मई से MP समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
मौसम का चक्र तेजी से परिवर्तित होकर घूम रहा है। एक साथ बारिश और गर्मी का असहनीय रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अगले सप्ताह से सड़ी गर्मी के बीच मानसून पूर्व की वर्षा 25 मई से नजर आ रही है। सैटेलाइट सिस्टम से पता चलता है कि संभवतया पश्चिम और दक्षिण हवाएं मिलकर एक साथ कई राज्यों में बादलों को बहाकर बारिश की स्थिति को अंजाम देंगी।
इधर दक्षिण महासागर में श्रीलंका से भी नीचे दक्षिण दिशा में ही नए चक्रवात सिस्टम के बनने का इशारा मिला है, इससे दक्षिण में जमा बादलों में उथल पुथल हो सकती है। इससे प्री मानसून को और तेजी मिलेगी या फिर फिर बादल बहक कर रास्ता बदल सकते हैं, फिलहाल तो बादलों का रुख दक्षिण राज्यों से उत्तर पूर्व की ओर है जिसे देखकर लगता है कि अगले सप्ताह से कई राज्यों में पश्चिम दक्षिण हवाओं से निरंतर वर्षा होने लगेगी।
मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का वातावरण उत्तर पश्चिम में बन सकता है। शाम को बादल इन इलाकों में छाएंगे। आगामी 25 मई से प्रदेश में भी बारिश की संभावनाएं बन रहीं हैं जिसका असर एक सप्ताह तक रह सकता है।