WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

पुलिस ने वृद्ध की हत्या के आरोपियों को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार!

WhatsApp Image 2024 05 30 At 6.41.59 PM 1

पुलिस ने वृद्ध की हत्या के आरोपियों को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार!

Ratlam: बुधवार को जिले के थाना कालूखेड़ा के ग्राम कंसेर निवासी मांगीलाल (70) पिता मेघाजी जाट के साथ ग्राम कंसेर निवासी ईश्वर दास बैरागी, दशरथ दास बैरागी, एवम दशरथ बैरागी ने मारपीट की थी। मार-पीट करने वाले ईश्वरदास बैरागी को यह शंका थी की 1 दिन पूर्व उसकी बहन को भगाने में बंटी पिता मांगीलाल जाट एवम मांगीलाल पिता मेघाजी जाट का हाथ है।

इसी रंजिश की वजह से आरोपियों ने मांगीलाल के साथ चाकू, हॉकी व लातों-घूसों से मारपीट की थी जिसके कारण मांगीलाल जाट को गंभीर चोटें आने की वजह से सीएच जावरा में भर्ती कराया गया था। गंभीर घायल मांगीलाल जाट को सीएच जावरा से रतलाम के मेडिकल कालेज रेफर किया गया था।

मामले में फरियादी मोहन जाट की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 85/29.5.2024 धारा 307, 341, 294, 506, 34 भादंवि का पंजीबद्ध किया गया था।

घायल मांगीलाल जाट की उपचार के दौरान शहर के मेडिकल कालेज में मौत हो जाने से पुलिस ने मर्ग कायम कर उक्त अपराध में धारा 302 का इजाफा किया था।

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देश पर थाना कालु खेड़ा एवम थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष चौरसिया के नेतृत्व में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन की गई थी, पुलिस ने फरार आरोपियों को घटना के 24 घंटे में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए आरोपी दशरथ दास पिता जानकीदास बैरागी (34) निवासी भाटखेड़ी जिला रतलाम, दशरथ दास पिता लक्ष्मीनारायण दास बैरागी (24) निवासी कंसेर जिला रतलाम, ईश्वरदास उर्फ राजु पिता विष्णुदास बैरागी (33) निवासी कंसेर जिला रतलाम हैं।

आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक संतोष चौरसिया, सउनि मोहम्मद युनुस खान, सउनि गलसिंह भवेल, विजय मीणा, रोहित दसोरिया, सांवरिया पाटीदार, अनिल रावत, श्याम पंड्या, कमलेश बुनकर, नरेन्द्र डाबी, महिला आरक्षक माधुरी, सायबर सेल के विपुल भावसार, राहुल पाटीदार की भूमिका रही।