Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश,MP के दक्षिण – पूर्वी भाग में छाएंगे बादल, ग्वालियर में पारा 47 डिग्री तक!

दक्षिण राज्यों में मानसूनी बारिश तेज

323

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश,MP के दक्षिण – पूर्वी भाग में छाएंगे बादल, ग्वालियर में पारा 47 डिग्री तक!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के उत्तरी भाग से उतर रहे बादल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा से होते हुए छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में घूम रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में मानसूनी बादल बड़ी संख्या में इकट्ठा हो चुके हैं और वह तीव्र गति से भारत के दक्षिणी भाग में पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र में 5 जून से दक्षिण पश्चिम भाग में बारिश की संभावनाएं बनने लगेगी। 8 जून से कुछ स्थानों पर बारिश शुरू हो जाएगी।

अभी भारत के दक्षिणी राज्यों केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र और तेलंगाना में पूर्वी दिशा से आ रहे मानसूनी बादलों का असर दिखाई दे रहा है जिसके चलते निरंतर बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश में उत्तरी भाग अभी और तपने लगेगा। संभावना है ग्वालियर भिंड मुरैना आदि में अगले 7 दिन में अधिकतम पारा 47 डिग्री तक जा सकता है। दूसरी ओर पूर्व और दक्षिण दिशा में बादलों का फैलाव है जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनती है। साथ ही आंधी और तेज हवाएं भी चलने की गुंजाइश है। यह बादल उत्तरी हवाओं और पूरी हवाओं के साथ मिलकर उड़ीसा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में दिखाई दे रहे हैं।