Venkatesh Iyer Got Married : KKR के IPL चैंपियन बनने के बाद वेंकटेश अय्यर ने शादी रचाई!

वेंकटेश की पत्नी श्रुति रघुनाथन हैं टैलेंट की खान, स्पोर्ट्स से लेकर फैशन तक में नाम!

930

Venkatesh Iyer Got Married : KKR के IPL चैंपियन बनने के बाद वेंकटेश अय्यर ने शादी रचाई!

Indore : इस साल आईपीएल में शाहरुख खान की टीम KKR को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले वेंकटेश अय्यर 2 जून को शादी के बंधन में बंध गए। वेंकटेश की पत्नी का नाम श्रुति रघुनाथन है। वे बैंगलुरु के लाइफ स्टाइल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में काम करती हैं। उन्होंने बीकॉम की पढ़ाई की और पीएसजी कॉलेज और ऑर्ट्स एंड साइंस से डिग्री ली।

IMG 20240602 WA0063

इसके अलावा उन्होंने फैशन मैनेजमेंट में मास्टर की डिग्री हासिल की। फैशन ही नहीं, स्पोर्ट्स में भी वेंकटेश की पत्नी को काफी रुचि है। वेंकटेश की पत्नी श्रुति एक फैशन प्रोफेशनल होने के अलावा बैडमिंटन की खिलाड़ी भी हैं। साल 2022 में श्रुति ने लैंडमार्क बैडमिंटन लीग में महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया था, जबकि मिक्स्ड डबल्स में वो रनर-अप रही थीं।IMG 20240602 WA0064

आईपीएल 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया। आईपीएल-2024 के बाद केकेआर के चैंपियन वेंकटेश अय्यर ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की। वेंकटेश अय्यर ने रविवार सुबह श्रूति रघुनाथन के साथ ब्याह रचाया। साल 2022 में दोनों ने एक-दूसरे से सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

साल 2022 में दोनों ने सगाई की थी, अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर वेंकटेश अय्यर और उनकी पत्नी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही है।