Girl’s Mutilated Body Found in Train : ट्रेन में अज्ञात लड़की का दो हिस्सों में कटा शव मिला, हाथ-पैर गायब!

ट्रेन के सफाईकर्मी ने शव की सूचना जीआरपी को दी! VDO में देखिए : रेलवे के SP ने क्या जानकारी दी!

266

Girl’s Mutilated Body Found in Train : ट्रेन में अज्ञात लड़की का दो हिस्सों में कटा शव मिला, हाथ-पैर गायब!

Indore : यहां दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नागदा-महू ट्रेन में एक लड़की का दो हिस्सों में कटा शव बरामद हुआ। जीआरपी को मिले एक ट्रॉली बैग और प्लास्टिक की बोरी में ये अज्ञात शव मिला। लड़की के शरीर का आधा हिस्सा ट्रॉली बैग और आधा हिस्सा प्लास्टिक की बोरी में बंद था। लड़की के दोनों हाथ और दोनों पैर भी गायब हैं। घटना के बारे में रेलवे एसपी संतोष कोरी ने भी विस्तार से जानकारी दीIMG 20240609 WA0063

रविवार को इंदौर जीआरपी ने एक ट्रेन से अज्ञात लड़की का दो हिस्सों में कटा शव बरामद किया। जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि एक सफाई कर्मचारी की सूचना पर ट्रेन से लड़की का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि लड़की की अभी पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

शुक्ला ने कहा कि लड़की के सिर से कमर तक का हिस्सा ट्रेन में छोड़े गए ट्रॉली बैग में मिला, जबकि उसकी कमर से नीचे का भाग प्लास्टिक की बोरी में बंद पाया गया। लड़की के दोनों हाथ और दोनों पैर गायब हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या किसी और स्थान पर एक-दो दिन पहले की गई और इसके बाद उसके शव को काटकर इसके हिस्सों को शनिवार रात यात्री ट्रेन में रख दिया गया।

जीआरपी के थाना प्रभारी ने बताया कि महू-नागदा ट्रेन महू से शनिवार रात इंदौर पहुंची थी। प्लेटफार्म पर सवारियों को उतारे जाने के बाद इस रेलगाड़ी को साफ सफाई के लिए यार्ड में ले जाया गया। इसी दौरान एक सफाई कर्मचारी ने बदबू आने की शिकायत की थी। फिर शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। तब डिब्बे को अलग कर आज रविवार को उस ट्रॉली बैग और बोरी को खोला गया। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मामले की बारीकी से जांच जारी है।