Annapurna Devi: कौन हैं अन्नपूर्णा देवी, हाउस वाइफ से कैसे बनीं मोदी कैबिनेट में मंत्री

1035

Annapurna Devi: कौन हैं अन्नपूर्णा देवी, हाउस वाइफ से कैसे बनीं मोदी कैबिनेट में मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट 3.0 में झारखंड से आने वालीं अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इससे पहले भाजपा ने उन्हें शिक्षा राज्य मंत्री बनाया था।इस बार विश्वास जताते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार कोडरमा से जीती हैं।

55 वर्षीय हाउस वाइफ अन्नपूर्णा देवी का कैबिनेट मंत्री बनना चर्चा का विषय है। अन्नपूर्णा देवी का पूरा नाम अन्नपूर्णा देवी यादव है। अन्नपूर्णा देवी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्षों में से एक हैं। अन्नपूर्णा देवी पहले राष्ट्रीय जनता दल में थीं। फिर बीजेपी में आ गई थीं।

Annapurna Devi

Annapurna Devi Political Career: अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक सफर

अन्नपूर्णा देवी की राजनीतिक यात्रा 1998 में शुरू हुई थी, जब उनके पति रमेश यादव की अचानक मृत्यु हो गई थी। जो राजद विधायक थे। इस घटना ने उन्हें राजनीति में धकेल दिया और उन्होंने सियासत की दांव पेंच सीखी है।

Annapurna Devi gets women and child development ministry in Modi govt 3.0 - The Economic Times

पति की मौत के अन्नपूर्णा देवी का शुरू में राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन 1998 में जब उन्होंने विधानसभा उपचुनाव जीता तो हालात बदल गए। वे बिहार विधानसभा की सदस्य बनीं और आरजेडी सरकार में खान एवं भूविज्ञान राज्य मंत्री रहीं।

अन्नपूर्णा देवी का राजनीतिक प्रभाव आरजेडी के भीतर काफी बढ़ गया था। उन्होंने 2005 से 2014 तक झारखंड विधानसभा में दो कार्यकाल पूरे किए। 2012 में उन्हें झारखंड में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, जिसमें सिंचाई, महिला एवं बाल कल्याण और पंजीकरण मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

Women in Lok Sabha Elections : 39 महिलाओं ने पहली बार लोकसभा चुनाव जीता, कई दिग्गजों को पछाड़ा!