Shami & Sania’s Marriage : मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा क्या आज दूसरा निकाह करेंगे?

अपने-अपने खेल में इन दोनों खिलाड़ियों का नाम शीर्ष पर, दोनों ने खंडन भी नहीं किया!  

95598

Shami & Sania’s Marriage : मोहम्मद शमी और सानिया मिर्ज़ा क्या आज दूसरा निकाह करेंगे?

Mumbai : वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है। आज 20 जून को भारत और अफगानिस्तान का मुश्किल मैच है। इस मैच के बारे में विराट कोहली भी कह चुके हैं कि ये मैच आसान नहीं होगा। लेकिन, इससे भी बड़ी खबर ये है कि टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी दूसरा निकाल करने वाले हैं। उनकी दूसरी दुल्हन भी एक खिलाड़ी है। वे टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा से निकाह कर रहे हैं, जिनकी भी ये दूसरी शादी है। घायल होने वजह से मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया है।

पूर्व पत्नी हसीन जहां से अलग हो चुके मोहम्मद शमी ने अब दूसरी शादी करने का फैसला किया है। वे 20 जून को सानिया मिर्जा के साथ निकाह करने वाले हैं। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोयब मलिक से शादी की थी, पर ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। कुछ दिनों पहले दोनों ने तलाक ले लिया है। खबरों के मुताबिक सानिया ने भी शादी के लिए सहमति दी, उसके बाद यह रिश्ता तय हुआ है। लेकिन, अभी तक दोनों की तरफ से किसी प्रकार का कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

टीम इंडिया इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने मॉडल हसीन जहां से 6 जून 2014 को शादी की थी। लेकिन, शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच तनाव उभरा। हसीन जहां ने शमी के ऊपर कई बड़े संगीन आरोप लगाए। फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं। शमी की एक बेटी भी है, जो हसीन जहां के साथ रहती है।

जबकि, सानिया मिर्जा विख्यात टेनिस खिलाड़ी हैं। सानिया की पाकिस्तानी क्रिकेटर शोयब मलिक से शादी हुई थी। जबकि, शोयब की यह दूसरी शादी थी, उन्होंने पहली शादी आयशा से की थी। सानिया से उन्होंने 2010 में निकाह किया था। दोनों का एक बेटा भी है। शोयब मलिक ने सानिया से तलाक के बाद तीसरी शादी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से की। इसी के बाद सानिया के भी दूसरे निकाह की चर्चा चल पड़ी!