Forest Department’s Claim: पौधारोपण को लेकर वन विभाग का दावा- MP में सर्वाइवल रेट 78 परसेंट

254

Forest Department’s Claim: पौधारोपण को लेकर वन विभाग का दावा- MP में सर्वाइवल रेट 78 परसेंट

भोपाल। बढ़ते ग्लोबल वाार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग प्रदेश में इस साल 5 करोड़ 39 लाख पौधे लगाने जा रहा हैं। पौधो के सर्वाइवल रेट को लेकर वन विभाग का दावा है कि प्रदेश में पिछले पांच साल के अंदर पौधो का सक्सेस रेट 78 फीसदी है। वन विभाग के अगर दावे पर विश्वास किया जाए तो वन विभाग के पिछले तीन साल के दौरान प्रदेश के 63 वनमंडलों में 13 करोड़ 74 लाख पौधों को लगा चुका है। 78 फीसदी सक्सेस रेट को आधार माना जाए तो वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों में 10 करोड़ 71 लाख 72 हजार पौधे जीवित हैं। वर्ष 2024 -25 में वन विभाग 5 करोड़ 39 लाख पौधारोपण करने जा रहा है। वन विभाग की माने तो इसमें से 4 करोड़ 20 लाख से ज्यादा पौधे जीवित बचेंगे। वन विभाग के इस हवाई दावे पर पर्यावरणविदों को छोड़िए सामान्य नागरिक को भी विश्वास नहीं हो रहा हंै। पर्यावरणविद सुभाष चंद पांडे ने बताया कि पौधारोपण का यह सक्सेस रेट है तो प्रदेश के किसी वनमंडल में व्यक्ति को पैदल चलने की जगह नहीं मिलेगी। वन विभाग के पौधारोपण का सक्सेस रेट अगर 10 फीसदी है तो वन विभाग को अपनी पीठ थपथपानी चाहिए। वन विभाग को पौधारोपण का सर्वाइवल रेट बढ़ाना है तो विभाग को पौधारोपण की प्रक्रिया में स्थानीय पौधों को तरजीह देनी होगी।

 

*राजधानी में ग्रीनरी एरिया लगातार कम हो रही है-*

वन विभाग के सर्वाइवल रेट के दावे पर कोई और नहीं बल्कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की द्विवार्षिक रिपोर्ट आईना दिखाने में सक्षम है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की रिपोर्ट की माने तो प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्रीनरी एरिया लगातार 0.11 वर्ग किमी कम हो रही हैं। प्रदेश में पौधारोपण का सक्सेस रेट अगर 78 फीसदी होता तो भोपाल में हरियाली क्षेत्र का रकबा कम नहीं होता ।

*प्रदेश में वर्षवार वृक्षारोपण-* 

पिछले साल के मुकाबले वन विभाग वर्ष 2024-25 में 140 करोड़ पौधा विभागीय नर्सरियों में अतिरिक्त तैयार किया है। विभाग वन मंडल क्षेत्रों में 5.39 करोड़ पौधारोपण करने जा रहा है। शेष 133 करोड़ पौधारोपण विभाग शासकीय विभाग और निजी लोगों को सशुल्क देने की तैयारी किया हैं।

वर्ष रोपित पौधे करोड़ में

2021-22 4.11

2022-23 4.83

2023-24 4.80

2024-25 5.39