नाबालिग के पास से मिला टूटा फोन और गर्भनिरोधक गोलियां, संदिग्घ मौत पर पुलिस की पड़ताल जारी

फांसी लगाने के बाद से नहीं मिला सुसाइड नोट

30

नाबालिग के पास से मिला टूटा फोन और गर्भनिरोधक गोलियां, संदिग्घ मौत पर पुलिस की पड़ताल जारी

भोपाल। शहर के बजरिया थाना इलाके में मंगलवार देर रात एक नाबालिग छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब तक पुलिस को पड़ताल में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन, नाबालिग के शव के नजदीक एक टूटा मोबाइल और गर्भनिरोधक गोलियां मिलने के कारण पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर पड़ताल कर रही है। पुलिस का दावा है कि आज शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिल जाएगी, इसके बाद इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात ढाई बजे मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

बजरिया थाना पुलिस के अनुसार बापू कॉलोनी में रहने वाली नाबालिग 12 वीं की छात्रा ने अपने घर में सुसाइड कर ली थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस गंभीरता से पड़ताल कर रही है कि कहीं छात्रा किसी दबाव या प्रताड़ना से परेशान तो नहीं थी। अभी परिजन कुछ भी बोल नहीं पा रहे हैं।