मुनाफा नहीं तो बीच में छोड़ दी रेत खदानें, अब उज्जैन,रतलाम-मंदसौर सहित 9 जिलों में 175 खदानें आवंटित करने बुलाए ऑफर 

30

मुनाफा नहीं तो बीच में छोड़ दी रेत खदानें, अब उज्जैन,रतलाम-मंदसौर सहित 9 जिलों में 175 खदानें आवंटित करने बुलाए ऑफर 

भोपाल:  मध्यप्रदेश के नौ जिलों में रेत खननकर्ता ठेकेदारों ने मुनाफा नहीं होंने के कारण रेत खदाने ठेका लेने के बाद हीच में ही सिरेंडर कर दी। कई खदानें आवंटित होंने के बाद ठेकेदारों ने राशि ही जमा नहीं कराई और कई रेत खदानों के लाइसेंसधारकों की खदान आवंटन विभाग ने ही अनियमिताओं के कारण केंसिल कर दी। अब नौ जिलों में एैसी 175 खदानें सरकार फिर आनलाईन नीलाम करने जा रही है। इनमें लिए मध्यप्रदेश खनिज निगम ने 25 जून तक इच्छुक ठेकेदारों से प्रस्ताव बुलाए गए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालाघाट जिले में सर्वाधिक 48 रेत खदानों के आवंटन के लिए निगम ने तीस करोड़ रुपए आफसेट प्राइज तय की है। इससे कम पर आने वाले प्रस्ताव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जबलपुर में 31 खदानों के लिए 9 करोड़ 46 लाख 3 हजार पांच सौ आफसेट प्राइज रखा गया है। गुना जिले मं तीन करोड़ रुपए की 11 खदानें और दमोह जिले में एक करोड़ 13 लाख 75 हजार रुपए की 24 खदानें, राजगढ़ जिले में 96 लाख 25 हजार रुपए की 23 खदानें नीलाम की जाएंगी। उज्जैन में 31, रतलाम जिले में दस, आगर मालवा में चार और मंदसौर जिले में आठ रेत खदानों की नीलामी की जाना है। इस तरह नौ जिलों की कुल 175 रेत खदानों की नीलामी के लिए मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम ने बारह जून से 25 जून तक प्रस्ताव बुलाए है। इन सभी खदानों के लिए खनिज पट्टा दस वर्ष के लिए मध्यप्रदेश स्टेट माईनिग कारपोरेशन के पक्ष में स्वीकृत किया गया है। निगम इन रेत खदान समूहों के संचालिन के लिए अधिसूचित मात्रा और आरक्षित मूल्य पर तीन वर्ष के लिए एमडीओ की नियुक्ति करेगा औरआनलाईन आने वाले प्रस्तावों में प्रतिभागियों से प्राप्त प्रत्येक समूहज के तकनीकी और वित्तीय प्रस्तावों को बारह से पच्चीस जून तक स्वीकार करेगा। इसके बाद इन्हें खोला जाएगा। नीलामी में निगम की शर्तो के अनुकूल अधिकतम कीमत देने वाले प्रतिभागियों को तीन साल के लिए खनन करने के लिए खदान आवंटित की जाएगी।