Sonakshi-Zaheer Reception : सोनाक्षी और जहीर का आज रिसेप्शन, सलमान समेत 1 हजार गेस्ट!

दोनों ने आज ही रजिस्टर्ड मैरिज की, कल प्री-वेडिंग का हल्ला रहा!   

588

Sonakshi-Zaheer Reception : सोनाक्षी और जहीर का आज रिसेप्शन, सलमान समेत 1 हजार गेस्ट!

Mumbai : आज सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जिंदगी का खास दिन है। आज सोनाक्षी और जहीर हमेशा के लिए विवाह के बंधन में बंध गए। सुबह दोनों की रजिस्टर्ड मैरिज हुई। अब देर शाम ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी है, जिसमें परिवार और दोस्तों के अलावा कई हस्तियां शामिल होंगी। रिसेप्शन में डीजे गणेश भी आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया है कि यह पार्टी कैसी होगी और इसमें कितने मेहमानों को न्योता दिया गया है। उधर, सोनाक्षी और जहीर की शादी की रस्मों से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा खुश दिख रहे हैं।

गणेश ने बताया कि रिसेप्शन के लिए जहीर और सोनाक्षी ने शिल्पा शेट्टी का मुंबई स्थित बास्टियन रेस्टोरेंट बुक किया है। परिवार और दोस्त तो जश्न में शामिल होंगे ही, इसके अलावा करीब एक हजार मेहमानों को इनवाइट किया। जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे हैं।

IMG 20240623 WA0091

सोनाक्षी सिन्हा ने ‘बास्टियन’ में एक प्राइवेट पार्टी रखी है, जिसमें 1000 लोगों को आमंत्रित किया गया। लगता है कि सुबह 4 बजे तक फुल ऑन बॉलीवुड मिक्स चलेगा। डीजे गणेश ने अब तक कई फिल्म स्टार्स की शादियों में परफॉर्म किया है। इनमें पुलकित सम्राट-कृति खरबंदा की शादी से लेकर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की मैरिज शामिल हैं।

जहीर इकबाल के बांद्रा स्थित घर पर उनकी सोनाक्षी की रजिस्टर्ड मैरिज हुई। इससे पहले सगाई। इसके बाद वे रिसेप्शन के लिए रवाना होंगे। 22 जून को सोनाक्षी की प्री-वेडिंग रस्मों में पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम चहकती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में दोनों रिश्तेदारों के साथ कैमरा को पोज देते नजर आ रहे हैं। शनिवार को ही पूनम और शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘रामायण’ में बेटी सोनाक्षी की विदाई से पहले खास पूजा रखी थी।