Kangana Controversy : अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत का अब अन्नू कपूर से विवाद!

फिजूल की बयानबाजी के कारण फिल्मी दुनिया में कंगना के कई लोगों से झगड़े हुए!

490

Kangana Controversy : अभिनेत्री से नेत्री बनी कंगना रनौत का अब अन्नू कपूर से विवाद!

Mumbai : जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर ने कंगना रनौत के बारे में पिछले दिनों जो कहा वो इस एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत के प्रति चिढ़ दर्शाता है। जब अन्नू कपूर से कंगना के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़ कांड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पूछा कौन है कंगना, सुंदर है क्या, कोई एक्ट्रेस है क्या? इसके बाद कंगना ने भी अन्नू कपूर पर टिप्पणी की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अन्नू कपूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक क्लिप शेयर की और कैप्शन में लिखा ‘क्या आप अन्नू कपूरजी से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं?अगर वह सुंदर है, तो उससे और भी ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह पावरफुल है, तो उससे और भी अधिक नफरत करते हैं? क्या यह सच है?

दरअसल, कंगना के साथ हुए थप्पड़ कांड को लेकर पूछे एक सवाल पर अन्नू ने यह बयान दिया था। पहले तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया कि वे कंगना रनौत को नहीं जानते हैं। इसके अलावा अन्नू कपूर ने कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ वाली घटना को लेकर और भी ऐसी बातें कह दीं, जो इस एक्ट्रेस को रास नहीं आई। अब इस मामले में कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अन्नू कपूर को जवाब दिया है।

फ़िल्मी दुनिया की विवादस्पद नायिका कंगना रनौत ने अब राजनीति में कदम रख लिया। लेकिन, विवादों से उनका पीछा नहीं छूट रहा। वे हमेशा ही विवादों में रही हैं। फ़िल्मी दुनिया में तो उनका ज्यादातर लोगों से झगड़ा हुआ। ऋतिक रोशन, शबाना आजमी, करण जौहर से लगाकर तापसी पन्नू तक से उनका विवाद हुआ। ख़ास बात यह कि हर मामले में पहल खुद कंगना रही। सांसद बनने के बाद एयरपोर्ट पर भी उनको सीआईएसएफ की एक महिला कर्मचारी ने ऐसे ही विवाद के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था।

IMG 20240624 WA0019

ये पहली बार नहीं है जब कंगना के प्रति फिल्मी दुनिया के लोगों और आम लोगों की चिढ़ सामने आई हो। इसलिए कि कंगना खुद अपनी बातों से विवाद खड़े करती हैं। कभी देश की आजादी को भीख बताती है, कभी करण जौहर को नेपोटिज्म का झंडा वाहक बताने लगती हैं। इसके बावजूद वे खामोश नहीं रहती।

मंडी में चुनाव प्रचार दौरान उन्होंने अपनी तुलना अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता से करते हुए कहा था कि दर्शकों में अमिताभ के बाद सिर्फ वे ही लोकप्रिय हैं। कंगना ने राजनीति जॉइन करने से पहले एक बयान में कहा था कि भारत को 1947 में आजादी भीख में मिली थी। भारत को असली आजादी तब मिली, जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। इतना ही नहीं कंगना रनौत महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी उलझ चुकी हैं। बीएमसी ने कंगना रनौत के घर का अवैध हिस्सा तोड़ दिया है, जिसका गुस्सा एक्ट्रेस ने उद्धव ठाकरे पर निकाला था। कंगना रनौत ने कहा था कि उद्धव ठाकरे आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा।

कंगना रनौत की शबाना आजमी से भी तू-तू मैं-मैं हो चुकी है। कंगना रनौत ने 2019 में पुलवामा हमले के बाद शबाना आजमी को टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थक बताया था। उन्होंने ‘कॉफी विद करण’ में फिल्ममेकर करण जौहर को नेपोटिज्म का झंडा वाहक बताया और साथ ही स्टारकिड्स को लॉन्च करने को लेकर करण जौहर को खूब फटकार भी लगाई थी। कंगना ने ऋतिक को ‘मूर्ख एक्स’ बताया था, जिसके बाद ऋतिक ने कंगना पर केस दर्ज करवा दिया।

IMG 20240624 WA0018

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान तापसी पन्नू और ऋचा चड्ढा को बी-ग्रेड एक्ट्रेस भी बताया था। यहां तक कि कंगना ने स्वरा भास्कर को भी आड़े हाथों लिया। जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस कंगना रनौत पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया था। उन्होंने कहा था कि जावेद अख्तर ने ऋतिक और उनके विवाद के बीच टिप्पणी की थी। इस पर जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया।