Bhopal Employees News: मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों का हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ

341

Bhopal Employees News: मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों का हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ

 

भोपाल: पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालयीन मांगपत्र पर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। लंबे समय बाद मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों की मांगों के लिए संघर्ष शुरू होने के कारण मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों में बहुत उत्साह देखा गया।मंत्रालय सेवा के अवर सचिव,अनुभाग अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड 2 एवं 3,भृत्य,दफ्तरी,जमादार दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी,तकनीकी कर्मचारी-सभी के द्वारा मांगपत्र पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।

सुधीर नायक अध्यक्ष मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ ने बताया कि आज पुस्तकालय शाखा आदिम जाति कल्याण श्रम विभाग स्थापना शाखा अधीक्षण शाखा केयर टेकर शाखा पशुपालन मछलीपालन घुमक्कड़ एवं विमुक्त जाति विभाग लेखा शाखा के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं।आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति में कोटा निर्धारित करने संबंधी मांग भी मांगपत्र में रखी गई है।आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा भी मांगपत्र पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।08 वर्ष से लंबित पदोन्नति शुरू करने लंबित मंहगाई भत्ता एरियर सहित देने, पात्र मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी को चतुर्थ समयमान देने सचिवालय भत्ते और गृह भाड़ा भत्ता का पुनरीक्षण आठवें वेतनमान की प्रक्रिया शुरू करने इत्यादि मांगे मांगपत्र में शामिल हैं। समस्त मंत्रालयीन अधिकारीयों कर्मचारीयों के हस्ताक्षर होने के उपरांत ज्ञापन मुख्य सचिव महोदय को सौंपा जाएगा।तदुपरांत अन्य चरण घोषित किए जायेंगे।