WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Hathras Accident: हाथरस भगदड़ में लगभग 100 की मौत की खबर , प्रशासन की लापरवाही सामने आई ,जांच के लिए कमेटी गठित! 2-2 लाख का मुआवजा

Hathras Accident: हाथरस भगदड़ में लगभग 100 की मौत की खबर , प्रशासन की लापरवाही सामने आई ,जांच के लिए कमेटी गठित! 2-2 लाख का मुआवजा

Hathras Accident: हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से अभी तक 100 लोगों की मौत हो गई है. इसमें बड़ी संख्‍या महिलाओं की है. घटना के बाद से चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है. पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है. सूचना के बाद घटना स्थल के लिए प्रशासनिक अधिकारी रवाना हुए हैं. यह सत्‍संग हाथरस के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित हुआ था. सरकार नारायण विश्‍व हरी भोले बाबा का यह सत्‍संग बताया जा रहा है.

एसएसपी एटा राजेश कुमार सिंह द्वारा सबसे पहले दी गई जानकारी में बताया गया कि भगदड़ में लोगों की मौत हुई है. पोस्‍टमॉर्टम के लिए 27 डेड बॉडी आई हैं, जिनमें 23 महिलाएं हैं, 3 बच्‍चे हैं और एक पुरुष है. हाथरस हादसे की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है. एडीजी आगरा जोन के नेतृत्व में कमेटी इस बड़े हादसे की जांच करेगी. अलीगढ़ के कमिश्नर भी इसकी जांच करेंगे.

Hathras News: हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड‍़, 15 लोगों की मौत

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है. CM ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के संवेदना प्रति व्यक्त की है. CM ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और साथ ही घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश हैं.  मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख का मुआवजा घोषित किया गया है .

प्रशासन की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ. परमिशन से अधिक संख्या में भक्तों का सैलाव उमड़ने के कारण यहां अव्‍यवस्‍था हुई. प्रशासन ने कोई भी पुख़्ता व्यवस्था नहीं की थी. पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आ है.

Hathras Stampede : सत्संग में भगदड़ से 27 की मौत, इनमें 23 महिलाएं और 3 बच्चे!