WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Weather Update: गुमराह मौसम, जुलाई के दूसरे सप्ताह में धराशाई भविष्यवाणियां, बादलों का अनचाहा और मनमाना सफर पिछले 20 दिनों से जारी

Weather Update: गुमराह मौसम, जुलाई के दूसरे सप्ताह में धराशाई भविष्यवाणियां, बादलों का अनचाहा और मनमाना सफर पिछले 20 दिनों से जारी

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

मौसम विभागों द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में मानसून आने को लेकर की गई भविष्यवाणियां जुलाई के दूसरे सप्ताह में भी धराशाई होती दिखाई दे रही है, क्योंकि बारिश वाले बादलों का अनचाहा और मनमाना सफर पिछले 20 दिनों से अभी भी जारी है।
जो मानसून अभी तक बंगाल की खाड़ी और दक्षिण महासागर से शुरू होकर धीरे-धीरे भारत के दक्षिण से लेकर उत्तर दिशा तक ऊपर उठता था, वह मानसून अब तीतर भीतर होकर रह गया है। इसकी मुख्य वजह है पश्चिमी विक्षोभ के बादलों का उत्तर भारत से नीचे के राज्यों में उतरना। वहीं भारत के उत्तर पूर्व दिशा से बादलों का घूमकर पूर्वी राज्यों को तरबतर करते हुए पश्चिम की ओर बढ़ना। ऐसी स्थिति में रहा सहा मानसून बंगाल की खाड़ी से दक्षिण राज्यों की तरफ बढ़ रहा है।
इस तरह तीन दिशाओं से भारत में मानसून असामान्य, असहज और आकस्मिक रूप से बह कर कहीं अति बारिश, तो कहीं आधे राज्य में बारिश कर पा रहा है। किसान बोवनी करके कई जगह पर फंसा हुआ है जबकि मानसून की स्थिति सभी दूर सक्रिय दिखाई देती है। मगर बादलों का रुख कहां बारिश करेगा यह तय नहीं हो पा रहा है। ऐसा लगता है मानसून और पश्चिमी विक्षोभ की हवाएं गुमराह होकर बह रही है।

ताजा जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ अगले 36 से 48 घंटे के बाद फिर से उत्तर भारत में असर डाल सकता है। जबकि अरब सागर के बादल भारत से होकर अरब देशों के अंदर घुस गए हैं, जहां बारिश की संभावना है बढ़ रही है।

भारत में इस समय उत्तर पश्चिमी भाग से बादलों का आवागमन पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली से हो रहा है, जबकि उत्तर पूर्व दिशा से बादल उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, अरुणाचल, मेघालय आदि राज्यों से होकर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं पूर्व दिशा के मानसूनी बादल उड़ीसा, बंगाल की तरफ रुख कर रहे हैं।

आज तमिलनाडु के उत्तरी भाग और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी भाग सहित कर्नाटक में अच्छी बारिश के संकेत दे रहे हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में एक जैसी स्थिति चल रही है। जहां से पूर्व से पश्चिम की तरफ जाने वाली बादल कहीं-कहीं बारिश कर रहे हैं। कई जगह तेज बारिश कहीं जगह सामान्य कहीं जगह रिमझिम और कई जगह बारिश विहीन स्थिति और निर्मित हो रही है।