Weather Update: बादल हर समय छाए रहेंगे,मुंबई में 15 दिन सूर्य दर्शन के आसार नहीं,MP में 22 जुलाई को भारी वर्षा!

177
Weather Update
Weather Update

Weather Update: बादल हर समय छाए रहेंगे,मुंबई में 15 दिन सूर्य दर्शन के आसार नहीं,MP में 22 जुलाई को भारी वर्षा!

मध्य प्रदेश में अभी रोजाना ही सूर्य की लुकाछिपी, अचानक बादलों का घेरा, तेज या मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी। मानसून संग हवाओं का प्रवाह पूर्व दिशा से बना हुआ है जो प्रदेश में बादलों की चल पूर्व से पश्चिम की ओर बनाए हुए है।

प्रदेश में सोमवार से बारिश का सिलसिला चलेगा और प्रदेश में 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना भी रहेगी।

इधर दक्षिण पूर्व का मानसून बंगाल की खाड़ी से होते हुए दक्षिण राज्यों समेत महाराष्ट्र को भी आगोश में लिए हुए हैं। आज चेन्नई समेत आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार है।

Went Home After 2 Years : अनाथ आश्रम से भागा आनंद 2 साल बाद घर गया, भाई को देख आंसू छलके!

मुंबई में आज भारी बारिश होगी और 29 जुलाई तक कई बार मुंबई को भारी बारिश की दौर से गुजरना पड़ सकता है। मुंबई में अगले 15 दिनों तक सूर्य दर्शन की संभावना नहीं है। बादल हर समय छाए रहेंगे।

भारत के बाहर उत्तर पूर्व में अभी भी गोल घेरा चल रहा है बादल उत्तर प्रदेश से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ओर चलते हैं जबकि पूर्व दिशा का मानसूनी बादल मध्य प्रदेश,गुजरात, राजस्थान से होकर दिल्ली, हरियाणा पहुंचकर गोल घेरे में शामिल हो जाते हैं। आज जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है।