3 मंत्रियों को मिला नया स्टाफ, डिप्टी कलेक्टर और इंजीनियर बने विशेष सहायक

243

 

3 मंत्रियों को मिला नया स्टाफ, डिप्टी कलेक्टर और इंजीनियर बने विशेष सहायक

 

भोपाल: राज्य के मंत्रियों के पास विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नई नियुक्तियां शुरु हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने तीन मंत्रियों के पास विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर नई तैनातियां करने के निर्देश जारी किए है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग की निजी स्थापना में छतरपुर में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी को विशेष सहायक के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना की निजी स्थापना में राजगढ़ में पदस्थ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर गुलाब सिंह बघेल को विशेष सहायक बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने उच्च शिक्षा आयुक्त कार्यालय में विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी मूलत: भूगोल प्राध्यापक डॉ विजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया उइके की निजी स्थापना में विशेष सहायक बनाया गया है।