Weather Update: भारत में 3 चक्रवात सक्रिय,मानसून और होगा प्रभावी,पूरे MP में अब 24 जुलाई को भारी बारिश, 25 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मुंबई में भारी से भारी बारिश!

338

Weather Update: भारत में 3 चक्रवात सक्रिय,मानसून और होगा प्रभावी,पूरे MP में अब 24 जुलाई को भारी बारिश, 25 जुलाई से 2 अगस्त के बीच मुंबई में भारी से भारी बारिश!

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत में पिछले 24 घंटे से मानसून की एक जैसी स्थिति है। अर्थात उत्तर से पूर्व का मानसून भारत में उत्तर पूर्व दिशा में गोलाकार स्थिति में है, वहीं दक्षिण पूर्व का मानसून भारत में निचले आधे हिस्से को बारिश से भिगो रहा है। इसका असर दक्षिण राज्यों से लेकर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान तक फैला हुआ है।

मध्य प्रदेश का 50% हिस्सा जो कि दक्षिण और पश्चिम भाग में है, वहां बारिश निरंतर और रुक रुक कर चल रही है, जबकि उत्तर पूर्व में मानसून आज भी कमजोर स्थिति में ही रहेगा। मध्य प्रदेश में दोपहर से शाम तक मौसम खुला रहेगा, शाम होते ही बादल दक्षिण – पश्चिम भाग में फिर अपना असर दिखाएंगे। अब 24 जुलाई को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।

भारत के पूर्वी समुद्र में एक साथ तीन चक्रवात सक्रिय हैं, इनमें से दो चक्रवात उत्तर – पश्चिम में जाकर समाप्त हो रहे हैं, इसके प्रभाव से उत्तर- पूर्व का मानसून भारत की ओर प्रभावी रूप से अग्रसर होगा, जिससे अगस्त प्रथम सप्ताह तक बारिश का असर आधे से ज्यादा भारत को प्रभावित करता रहेगा।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक बादल छाए हुए हैं जहां कई इलाकों में बारिश हो रही है। मुख्य असर मुंबई को हो रहा है, जहां पर बारिश का सिलसिला निरंतर चल रहा है। ताजा आकलन के अनुसार 25 जुलाई से 2 अगस्त के बीच यहां भारी से भारी 3-4 बार बारिश हो सकती है।

**सैटेलाइट चित्र को इस तरह समझें-*
रेड एरो उत्तर -पूर्व, दक्षिण -पूर्व के, स्काई एरो उत्तर -पश्चिम के और डार्क ब्लू राउंड एरो चक्रवात (hurricane) के।*