Collector Gave Shoes to Student : कलेक्टर ने देलमी के स्कूली छात्र को अपने हाथ से जूते पहनाए!

RTO ने स्कूल को गोद लेकर फर्नीचर और 150 बच्चों के लिए जूते भेंट किए!

103
Collector Gave Shoes to Student
Collector Gave Shoes to Student

Collector Gave Shoes to Student : कलेक्टर ने देलमी के स्कूली छात्र को अपने हाथ से जूते पहनाए!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने देलमी के स्कूली बच्चे को जूते पहनाए। उनका एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वे देलमी के मिडिल स्कूल के छात्र को अपने हाथों से जूते पहना रहे है। इस स्कूल को जिले के एक अधिकारी ने गोद लिया है और कई सामग्री भेंट की।
दरअसल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिला के सभी अधिकारियों को एक-एक स्कूल गोद लेने की पहल शुरू की है। इसका मकसद स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसी के तहत जिला परिवहन अधिकारी ने इस स्कूल को सामग्री और 150 बच्चों को जूते भेंट किए। शुक्रवार को कलेक्टर ने देलमी के मिडिल स्कूल जाकर बच्चों को अपने हाथों से जूते पहनाए। साथ ही स्कूल में फर्नीचर और अन्य सामग्री भेंट ली।

इस संबंध में सहायक आदिवासी आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने बताया कि जिले के परिवहन अधिकारी हृदेश यादव ने देलमी के इस मिडिल स्कूल देलमी को गोद लिया है। उन्होंने दो कक्षाओं के लिए फर्नीचर एवं 150 बच्चों को जूते भेंट किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने प्रतीकात्मक कुछ बच्चों को जूते भी पहनाए और उनसे बात करने के साथ आशीर्वाद दिया। इससे लगता है कि हमारे कलेक्टर साहब बच्चों के प्रति कितने संवेदनशील है। उन्होंने बच्चों को बहुत प्यार भी किया। उसके बाद कलेक्टर साहब ने एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण भी किया।

Pooja Khedkar Controversy : ये कैसी पूजा जिससे बेदाग UPSC कलंकित हुई ?