Online Love : सोशल मीडिया पर मोहब्बत के बाद पाकिस्तान में छोड़ महिला राजस्थान पहुंची!

चुरू के युवक से उसने पहले सऊदी अरब जाकर निकाह किया!

219

Online Love : सोशल मीडिया पर मोहब्बत के बाद पाकिस्तान में छोड़ महिला राजस्थान पहुंची!

 

Jaipur : चूरू के रहने वाले युवक से पाकिस्तान की महिला की ऑनलाइन दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में प्यार हुआ और दोनों ने मक्का में शादी कर ली। अब महिला 45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई। युवक का परिवार इस पाकिस्तानी महिला को अटारी बॉर्डर से लेकर आया है। उधर, युवक की पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया।

पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली युवती मेहविश से निकाह करने वाले राजस्थान के चूरू जिले के पीथीसर गांव के रहमान व उसके परिजनों के खिलाफ पहली पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पहली पत्नी का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद पति विदेश चल गया था। वह व्यापार करना चाहता था तो उसने खुद के और मायके वालों के जेवर बेचकर पैसों का प्रबंध किया। बाद में पति के साथ ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे तो परेशान होकर वह करीब 6 महीने पहले मायके हनुमानगढ़ चली गई।

पत्नी ने यह आरोप भी लगाया कि पति बेवफा निकला और उसने उसे मोबाइल फोन पर तीन बार कहकर तलाक भी दिया। 45 दिनों के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई महिला के पाकिस्तानी जासूस होने की आशंका भी उसने जताई है। चुरू के पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मेहविश से पूछताछ की गई है। जिला शाखा में उसके दस्तावेजों की भी जांच की गई।

मक्का में किया निकाह
कुवैत में रह रहा रहमान 2023 में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान की मेहविश के संपर्क में आया। दोनों में प्यार हुआ और उन्होंने पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर, फिर दो महीने पहले सऊदी अरब के मक्का में जाकर निकाह कर लिया। अब मेहविश टूरिस्ट वीजा पर भारत आई है। अटारी सीमा से ससुराल वाले शनिवार को उसे घर लेकर आए।

बच्चों को छोड़ आई मेहविश
रहमान भी जल्द कुवैत से आने वाला है। मेहविश और रहमान दोनों का यह दूसरा निकाह है। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। मेहविश अपने बच्चों को पाकिस्तान में ही छोड़कर आई। माता-पिता के निधन के बाद करीब 12 साल पहले वह अपनी बहन साहिमा के साथ इस्लामाबाद में रहने लगी थी। वहां वह ब्यूटी पार्लर चला रही थी। 2006 में वहीं उसका निकाह हुआ और दो बच्चे हुए। मगर 2018 में पति से तलाक हो गया। उधर, रहमान ने वर्ष 2011 में निकाह किया था। उसके भी दो बच्चे हैं।