Weather Alert: चक्रवात से MP में आज भी भारी बारिश!

357

Weather Alert: चक्रवात से MP में आज भी भारी बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में इस समय अजीबोगरीब हालात है। उसका सामनाअचानक बन रहे चक्रवात से हो रहा है। एक ओर उत्तर भारत से चलते हुए बादल यूपी और बिहार के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर पूर्वी राज्यों से मानसून झारखंड और बंगाल के रास्ते छत्तीसगढ़ से MP में प्रवेश कर रहा है।

झारखंड में आकर बादल चक्राकार हो रहे हैं, जिसके असर से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक प्रभाव आज दिखाई दे रहा है, जहां पर पूर्वी और मध्य इलाकों में आज कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। यह बादल दक्षिण पश्चिम भाग में आते-आते कमजोर पड़ जाते हैं जिस कारण कई बार मालवा और निमाड़ को बारिश से वंचित रहना पड़ता है। लेकिन आज संभावना है यहां भी शाम तक मानसून सक्रिय हो जाएगा।

दक्षिणी पाकिस्तान में भी चक्राकार की स्थिति निर्मित हो रही है जिसके कारण राजस्थान के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर पूर्वी मानसून MP के अलावा छत्तीसगढ़,गुजरात,बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र सहित सभी दक्षिण राज्यों में भी असर कारक है। इन सभी राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल भी दक्षिणी पाकिस्तान के चक्राकार के शिकार होकर गुमराह हो रहे हैं इसलिए आज भारत के उत्तरी भाग जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख और हिमाचल में बारिश की संभावना कम रहेगी।