Weather Update: भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में हिमपात आज भी जारी रहेगा

MP:घने बादल छाएंगे, 6 जनवरी से बारिश की शुरुआत

566

Bhopal MP: भारत के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में हिमपात आज भी जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बारिश ठंड का सिलसिला बना रहेगा।
इस समय भारत के पश्चिम भाग से हवाओं की लय से बादलों का प्रवाह बना हुआ है।

एक पश्चिम से और दूसरी दक्षिण -पश्चिम दिशा से दोहरी मार पड़ रही है जिससे बादलों का आवागमन जारी है. ये भारत में उत्तर- पश्चिम राज्यों में बादल-बारिश और हिमपात की स्थिति बना रहे हैं।

मध्य प्रदेश में
कल से राज्य में घने बादल छाएंगे जो 6 जनवरी से बारिश की शुरुआत एक साथ कई शहरों से कर सकते हैं। ये सिलसिला लगातार 3-4 दिन चल सकता है। ठंड का प्रवाह भी तेज होगा। भारत के दक्षिण और पूर्वी राज्यों में आसमान खुला रहेगा।