WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Train Derailed : साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां कानपुर में पटरी से उतरी, कई ट्रेनें रद्द की गई!

6 ट्रेनें रद्द की गई और 3 ट्रेनों के रास्ते बदल दिए गए, हादसे की जांच जारी!

Train Derailed : साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां कानपुर में पटरी से उतरी, कई ट्रेनें रद्द की गई!

Kanpur : कानपुर के पास बनारस से साबरमती जा रही साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतर गईं। ये ट्रेन जब कानपुर से चली तो भीमसेन के पास पटरी से उतर गई। पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके से यात्रियों को बाहर निकाला। ये हादसा रात 2 बजकर 35 मिनट पर हुआ। ड्राइवर का कहना है कि कोई बोल्डर इंजन से टकराया और इंजन का गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, घटना स्थल से किसी के घायल होने की फिलहाल सूचना नहीं है।

IMG 20240817 WA0026

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी कि पटरी पर रखी किसी चीज की वजह से साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। आईबी और यूपी पुलिस इसकी जांच कर रही है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से आगे भेजा जा रहा है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इसके साथ ही इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया। वहीं कई ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया जा रहा है।

इन ट्रेनों को रद्द किया गया 

● गाड़ी संख्या 01823/01824 (वी झाँसी-लखनऊ) JCO 17.08.2024

● गाड़ी संख्या 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.2024

● गाड़ी संख्या 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.2024

● गाड़ी संख्या 01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी) JCO 17.08.2024

● गाड़ी संख्या 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.2024

● गाड़ी संख्या 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड) JCO 17.08.2024

विशेषज्ञों की टीम ने जांच शुरू की

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे के विशेषज्ञों की टीम ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेन सेवा को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे के पीछे क्या कारण थे।