DA Will Increase : केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते की घोषणा करेगी, 50% से 53% होगा!

नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, एरियर के साथ वेतन में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगी!

80

DA Will Increase : केंद्र सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते की घोषणा करेगी, 50% से 53% होगा!

New Delhi : एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकार जल्दी ही अच्छी खबर देने वाली है। केंद्र सरकार सितंबर में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करने वाली है। बताया जा रहा कि सरकार के इस फैसले के बाद DA 50% से 53% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी में बढ़ोतरी होगी। अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।

इसका प्रस्ताव 18 या 25 सितंबर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में रखा जा सकता है। यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। खास बात यह कि नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई अगस्त का एरियर भी मिलेगा यानी एरियर के साथ वेतन में बड़ी वृद्धि देखने को मिलेगा।

केंद्र सरकार डीए 53% कर सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स इस समय डीए और डीआर 50% फीसदी पा रहे हैं। ऐसे में इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। डीए में 3% की बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो जाएगा। किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 55,200 रुपए है, तो उसे 27,600 रुपये डीए मिलता है। डीए 53% हो जाने के बाद इस कर्मचारी को 29,256 रुपए डीए के रूप में मिलेंगे।

वर्तमान में कर्मचारियों को 50% DA का लाभ मिल रहा है। अनुमान है कि जुलाई 2024 से 3% डीए और बढ़ सकता है। ऐसे में डीए 50% से बढ़कर 53% पहुंच जाएगा। चूंकि जनवरी से जून 2024 तक के AICPI इंडेक्स के अंको पर नजर डाले तो अखिल भारतीय CPI-IW अंक 141.5 पर पहुंच गया। ऐसे में 3% की वृद्धि तय है।

केन्द्र सरकार द्वारा साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में कर्मचारियों-पेंशनरों के DA/DR की दरों में संशोधन किया जाता है, जो AICPI इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करता है। जनवरी 2024 से 4% DA बढ़ाया गया, जिसकी घोषणा मार्च में की गई थी, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% पर पहुंच गया था। इसके साथ ही कई भत्तों और ग्रेच्युटी में भी इजाफा हुआ था। अब अगला डीए जुलाई 2024 से बढ़ाया जाना है। यह बढ़ोतरी 7th Pay Commission के तहत की जाएगी।