Weather Update: MP और मुंबई में आज भारी वर्षा,कल से 3 दिन तक मानसून कमजोर,बादलों के चक्राकार होने से कई राज्यों में अचानक बारिश!

1216

Weather Update: MP और मुंबई में आज भारी वर्षा,कल से 3 दिन तक मानसून कमजोर,बादलों के चक्राकार होने से कई राज्यों में अचानक बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में आज पश्चिमी भाग में भारी बारिश की संभावना रहेगी। कल से अगले तीन दिन तक मानसून कमजोर स्थिति में रहेगा इसके बाद फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इंदौर सहित मालवा क्षेत्र में आज अधिकतम तापमान 24, 25 डिग्री के आसपास चलेगा। ठंडी लहर नुकसान दायक हो सकती है।

प्रदेश भारत में भारत के पश्चिम और पूर्वी भाग में परस्पर बादलों का चक्राकार होना कई राज्यों में अचानक बारिश कर सकता है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में चक्रवात कायम है जो गुजरात को जबरदस्त आगोश में लेटा हुआ महाराष्ट्र को भी लपेटे में ले रहा है। आज मुंबई में फिर भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है।