National Teacher Award : राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड में MP के 3 शिक्षकों के नाम, इनमें 2 महिला शिक्षक! 

दमोह, मंदसौर और डिंडोरी के शिक्षकों को मिला ये राष्ट्रीय सम्मान! 

105

National Teacher Award : राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्ड में MP के 3 शिक्षकों के नाम, इनमें 2 महिला शिक्षक! 

Bhopal : मध्य प्रदेश के जिन तीन शिक्षकों को दिल्ली में शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने वाला है, उनके नाम घोषित कर दिए गए। इनमें दमोह, मंदसौर और डिंडोरी के शिक्षक शामिल हैं। तीन में दो महिला शिक्षकों के नाम हैं। शिक्षा के क्षेत्र में मिलने वाले सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार को लेकर केंद्र सरकार की ओर से नाम की घोषणा की गई। केंद्र सरकार हर साल इस आयोजन को करती है जिसमें देशभर के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।

प्रदेश सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार 2024 के लिए मध्य प्रदेश के तीन शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें माधव प्रसाद, पटेल सुनीता गोधा और सुनीता गुप्ता के नाम शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। शिक्षक माधव प्रसाद पटेल दमोह जिले में पदस्थ हैं। जबकि, सुनीता गोधा मंदसौर के शासकीय हाई स्कूल खजूरिया सारंग में पदस्थ हैं। तीसरी शिक्षक सुनीता गुप्ता डिंडोरी के जवाहर नवोदय विद्यालय में पदस्थ हैं। इन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 से दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

अवॉर्ड के साथ नकद राशि भी 

शिक्षक दिवस के मौके पर हर साल केंद्र सरकार उन शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देती है, जो शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों को ₹50,000 की नकद राशि के साथ सिल्वर मेडल दिया जाता है। इसके अलावा उनके आने-जाने का खर्च और ठहरने की व्यवस्था भी सरकार करती है।