New Responsibility to Bajrang Punia : कांग्रेस में आज शामिल हुए बजरंग पुनिया को ‘किसान कांग्रेस’ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया!

बजरंग और विनेश दोनों का हरियाणा से विधानसभा चुनाव लड़ना तय!

82

New Responsibility to Bajrang Punia : कांग्रेस में आज शामिल हुए बजरंग पुनिया को ‘किसान कांग्रेस’ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया!

New Delhi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पहलवान बजरंग पुनिया को ‘किसान कांग्रेस’ का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट आज शुक्रवार शाम ही कांग्रेस में शामिल हुए। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने रेलवे की नौकरी से इस्तीफे भी दे दिए।

दोनों पहलवानों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। खरगे ने उनका कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा ‘चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा!’ कांग्रेस में प्रवेश के साथ इन दोनों का हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ना भी तय हो गया। दोनों पहलवानों ने कांग्रेस में शामिल होते ही बीजेपी पर भड़ास निकाली।

IMG 20240906 WA0156

‘किसान कांग्रेस’ का कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही बजरंग पुनिया ने कहा कि जितनी मेहनत हमने किसानों, अग्निपथ के लिए की उतनी ही हम मेहनत से जमीन पर काम करेंगे। जिस दिन विनेश हारी उस दिन आईटी सेल सेलिब्रेट कर रही थी। आज कहा जा रहा है कि हमारा मकसद सिर्फ राजनीति करना था। हमने बीजेपी को लेटर भेजा था। जो अत्याचार बेटियों के साथ हुआ, कांग्रेस पार्टी हमारे साथ खड़ी रही। हमने जितनी मेहनत कुश्ती, किसान आंदोलन, अपने आंदोलन में की, उतनी ही मेहनत यहां भी करेंगे।

हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को एक ही फेज में वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर को रिजल्ट आएंगे। पहले हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होना था और नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। लेकिन, त्योहार को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख बदल दी। बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट दोनों हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।