WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Corona Alert In MP: मध्यप्रदेश में भी तेजी से फैल रहा है कोरोना, इंदौर में आज फिर 500 से ज्यादा नए मामले आए

राजधानी में 10 डॉक्टर्स और एक वरिष्ठ IAS कोरोना संक्रमित

Corona Alert:

 

भोपाल: राजधानी में 10 डॉक्टर्स और एक वरिष्ठ आईएएस कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह

मध्यप्रदेश में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। इंदौर में जहां 584 मामले सामने आए है,उज्जैन में भी हालत खराब होती जा रही है। एक जनवरी को यहां पर एक ही प्रकरण था जो अब बढ़कर कल 50 तक पहुंच गया है। एक ही दिन में 50 नए मामले निकल आने से महाकाल नगरी में भी चिंता की लकीरे बढ़ गई है।,तो वही भोपाल में 246, ग्वालियर में 142 और जबलपुर में 92 नए मामले दर्ज किए गए हैं।        IMG 20220107 WA0012

भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 246 लोग कोरोनावायरस से पीड़ित पाए गए हैं। गांधी मेडिकल कॉलेज में कई चिकित्सक संक्रमित मिले हैं।इनमें शिशु रोग विभाग के सीनियर डॉक्टर, एम्स में 3 जूनियर डॉक्टर्स भी शामिल है।

उधर गोविंदपुरा स्थित स्मार्ट सिटी के ऑफिस में 13 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 2 दिन पहले भी यहां 9 लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

एक वरिष्ठ IAS (प्रमुख सचिव) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। भोपाल का कोलार क्षेत्र हॉटस्पॉट बन गया है। यहां पर 95 नए मामले आए हैं। गोविंदपुरा में 45, बैरागढ़ में 35, टीटी नगर में 22 जबकि शहर के अन्य इलाकों में सिर्फ 21 मामले आए हैं।

कुल मिलाकर प्रदेश में स्थिति चिंताजनक है। हालांकि शासन प्रशासन स्थिति को निपटने के लिए सभी संभव प्रयास कर रहे हैं लेकिन कोरोना कम होने का नाम नहीं ले रहा है।