4 Dead Bodies Found : सागर के पास एक परिवार के 4 लोगों के शव कुंए में मिले, इनमें एक बच्ची!

अभी पता नहीं चला कि ये सामूहिक आत्महत्या है या हत्या की गई!

241

4 Dead Bodies Found : सागर के पास एक परिवार के 4 लोगों के शव कुंए में मिले, इनमें एक बच्ची!

Sagar : जिले के देवरी कस्बे में एक बड़ी घटना घटी। एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले। तीन महिलाएं और एक बच्ची कुएं में मृत पाई गई। दो महिलाओं के शव कुंए में ही फांसी पर लटके मिले। एक बुजुर्ग महिला और बच्ची का शव पानी में मिला। पुलिस को शक है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का हो सकता है। यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है।

पुलिस को सुबह करीब 10 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकलवाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के पीछे के असल कारणों की जांच करने में जुट गई। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर हत्या का।

मृतकों की पहचान आरती लोधी, भारती लोधी, भागवती बाई और रोमिका लोधी के रूप में हुई है। आरती और भारती देवरानी-जेठानी थीं। भागवती बाई भारती की मां थी और रोमिका भारती की बेटी थी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है। इतने बड़े हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।