भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्य-प्रदेश को देश में अव्वल बनाना हैं: बोले प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा!

546

भाजपा के सदस्यता अभियान में मध्य-प्रदेश को देश में अव्वल बनाना हैं: बोले प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा!

Ratlam : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान को गति देने हेतु रतलाम आए। उन्होंने सैलाना और रतलाम शहर में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्य प्रदेश को देश में सदस्यता अभियान की उपलब्धि में अव्वल बनाए।

 

जिले मे अपने दौरे की शुरुआत सैलाना के औसीन परिसर मे आयोजित कार्यकर्ता बैठक की। इसमें मंडल पदाधिकारी शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। इसके बाद वे रतलाम में जिला भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, चिकित्सकों, अभिभाषकों एवं सीए से रूबरू हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप उपाध्याय ने की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, कानसिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

*मध्य प्रदेश में नम्बर 1 पर आ सकता है, सैलाना!* 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने सैलाना में कहा कि संगठन पर्व अन्य पर्वों के तरह है। इसे उत्साह एवं उल्लास से मनाते हुए भाजपा की सदस्यता कराये। मंडल अध्यक्ष योजनाबद्ध काम करें। सैलाना क्षेत्र का लक्ष्य 64 हजार का है, जिसे सबको मिलकर पूरा करना है। कार्यकर्ता जब काम करता हैं, तो छिन्दवाड़ा जैसा गढ़ टूटता है और इतिहास बनता है। सैलाना मे कार्यकर्ता की मेहनत अगले चुनाव मे विधायक भी भाजपा का बनाएगी। कार्यकर्ता संकल्पित हो तो सैलाना मध्य प्रदेश में नम्बर 1 पर आ सकता है।

*भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी सोच वाली पार्टी!* 

रतलाम के रूद्र पैलेस में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होकर आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी नेतृत्व मे भाजपा सरकार मे अंत्योदय के कार्यो के साथ-साथ धारा 370, और 3 तलाक समाप्त कर हर वर्ग का कल्याण किया है। मध्य प्रदेश भी विकसित राज्य के रूप में पहचाना जा रहा हैं, भाजपा का सदस्य बनकर सब उसे मजबूत करें।

संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने इससे पूर्व कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का पिछला रिकार्ड 18 करोड़ का है। संगठन पर्व के माध्यम से इसे 28 करोड़ पार करेगे।

IMG 20240915 WA0028

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश कि सभी 29 लोकसभा सीटें जीत कर जो भाजपा ने रिकार्ड बनाया है, इसे कोई तोड़ नही सकेगा। सबके सहयोग से देश मे तीसरी बार लगातार गैर कांग्रेसी सरकार मोदी जी नेतृत्व मे बनी है। सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी भाजपा से जुडकर देश को सशक्त बनाए।

*देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका!* 

रतलाम के अतिथि गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई| इस दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, जिला मंत्री शुभम चौहान, राहुल जाधव, संजय पांचाल, सत्यदीप राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष राहुल राका, आयुष पडियार, जयस जाजोरिया, चिराग असरानी, दीप सिंह देवड़ा, आशीष धाकड, धर्मराज पाटीदार आदि उपस्थित रहें।

IMG 20240915 WA0027

*वातावरण बिगाड़ने में कुछ राजनीतिक दल के लोग भी रहते हैं।* 

पत्रकारों के सवाल पर शर्मा बोले कि समाज का वातावरण कैसे बिगाड़ा जाए इसके पीछे योजनाबद्ध तरीके से कुछ राजनीतिक दल के लोग भी रहते हैं। उन्हें लगता हैं कि मध्य प्रदेश में शांति कायम हैं और यहां भाजपा की सरकार गुड गवर्नेंस के साथ काम कर रही हैं, तो कैसे यहां का वातावरण बिगाड़ा जाए। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वातावरण बिगाड़ने की घटनाएं करने वालों का स्थान जेल में ही होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की तारीफ करने के सवाल शर्मा ने कहा कि गणेश चल समारोह पर किए गए पथराव को दिग्विजय सिंह सही मानते हैं क्या? मप्र सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मुफ्त की योजनाओं पर सवाल खड़े करने का बयान देने की बात पर शर्मा ने कहा कि सरकार योजनाएं समाज के हितार्थ ही बनाती हैं। हालांकि मुझे पता है नहीं हैं कि कैलाश विजयवर्गीय ने क्या और किन परिस्थितियों में कहा हैं।