Resentment Against Police: संवदेनशील मामलों में पुलिस के खिलाफ बढ़ता आक्रोश,अशोकनगर,रतलाम के बाद अब बैरसिया SP से नाराज लोग

174

Resentment Against Police: संवदेनशील मामलों में पुलिस के खिलाफ बढ़ता आक्रोश,अशोकनगर,रतलाम के बाद अब बैरसिया SP से नाराज लोग

भोपाल: मध्य प्रदेश में संवदेनशील मामलों में पुलिस की उदासीनता बरतने पर आम जनता का धैर्य जवाब देने लगा है। जनता खुद पुलिस और उसके आला अफसरों के खिलाफ सड़कों पर उतर रही है। हाल ही में गणोशोत्सव के दौरान रतलाम में हुए विवाद के बाद जनता सड़कों पर उतरी और यहां के पुलिस अधीक्षक को हटाना पड़ा। इसी तरह बैरसिया में भी बच्चियों के साथ मारपीट और उनके फोटो वायरल करने की शिकायत को गंभीरता से नहीं लेने पर यहां के हजारों लोग सड़क पर उतरे, हालांकि यहां पर थाना प्रभारी को हटाया गया है, लेकिन पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी यहां पर आक्रोश कम नहीं है।
मध्य प्रदेश में इस तरह के मामले पूर्व में आते थे, लेकिन जनता का धैर्य बना रहता था और वह पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरने से बचती थी लेकिन अब जनता सामाजिक, धार्मिक, महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और संवदेनशील मामलों पर पुलिस की उदासीनता बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। पुलिस के खिलाफ खुद ही सड़कों पर उतर कर विरोध दर्ज कराने लगी है। इस तरह का मामला मई में अशोक नगर में आया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंच गए थे।

*हट सकते हैं भोपाल ग्रामीण एसपी*
बैरसिया में बच्चियों के साथ कुछ युवक छेड़खानी करते थे, उनके फोटो वायरल करने की धमकी देते थे। इस संबंध में पुलिस को परिजनों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उस पर तत्काल कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद दो दिन पूर्व यहां पर अचानक से हजारों लोग जुटे और उन्होंने पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। जैसे-तैसे कलेक्टर ने स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं ग्रामीण एसपी प्रमोद कुमार सिंहा के खिलाफ हूजुर के विधायक रामेश्वर शर्मा मुखर हो गए हैं। उन्होंने सिंहा पर कई आरोप लगाते हुए कहा है कि वे यहां से हटाए जाएंगे। इसके बाद यह माना जा रहा है कि सिन्हा का तबादला अब कभी भी हो सकता है।

*यह हुआ था अशोक नगर में*
यहां रेप के आरोपियों ने सरेआम एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की थी।  आरोपियों ने युवती के घर में घुसकर पहले परिवारजनों के साथ मारपीट की, इसके बाद लड़की को घर से खींचते हुए अपहरण करने की नाकाम कोशिश की।  इस दौरान आरोपियों के हाथ में तलवार और लोहे के डंडे थे। इस मामले का वीडिया वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीएचक्यू पहुंचे थे और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन छुट्टी पर चले गए थे। वहीं कुछ अफसरों पर एक्शन हुआ था।

*रतलाम में एसपी के खिलाफ सडक पर उतरी थी जनता*
रतलाम में गणेश चतुर्थी की रात में गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे है, लोगों ने आरोप लगाया था कि उन पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। नतीजे में लोग सड़कों पर उतरे और तोड़-फोड कर दी। पुलिस ने तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ नामजद एफआईआर कर ली, लेकिन पथराव करने वाली एफआईआर अज्ञात लोगों के खिलाफ की। इससे दूसरे दिन यहां पर स्थानीय लोग एकत्रित हुए और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मामले पर सरकार ने लोढ़ा को यहां से तत्काल हटा दिया।