
A Unique Triveni Confluence of Music Practitioners : संगीत के तरानों और सुमधुर आवाज से गूंज उठा नवश्रृंगारीत गुलाब चक्कर, महापौर ने गाया गीत!
Ratlam : शहर के गुलाब चक्कर के लिए मंगलवार का दिन खास था वजह थी गुलाब चक्कर की वर्षगांठ यानी एक वर्ष का पूर्ण होना, हां इस 1 वर्ष यानी 365 दिनों में से 208 से अधिक दिन गुलाब चक्कर की रातें गुलजार रहीं शहर सहित जिले और राजधानी भोपाल से कलाकारों ने रतलाम पहुंचकर अपनी उत्कृष्ट आवाज से प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और इसका श्रेय जाता हैं रतलाम के तत्कालीन कलेक्टर राजेश बाथम को जिन्होंने और जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अधिकारियों ने इस बेजां मुकाम में जान फूंककर इस स्थान को आबाद कर दिया जिस स्थान पर रात होते शराबी, नशेड़ियों और आवारागर्दी करने वालों ने अपना ठिकाना बना लिया था। उसे तत्कालीन कलेक्टर ने रतलाम की अवाम के हवाले किया और आज इस ऐतिहासिक गुलाब चक्कर के चर्चें प्रदेश-भर में हों रहें हैं। मंगलवार को कलेक्टर दोपहर को भोपाल से रतलाम पहुंचे थे जिनका शहर के इप्का गेस्ट हाउस में पत्रकार रमेश सोनी, समाजसेवी शिव त्रिलोकचन्दानी, सत्येन्द्र मूणत तथा फिल्म निर्देशक राजेन्द्र राठौड़ ने बुके भेंटकर अभिनन्दन किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के अधिकारी व बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और समाजसेवियों ने अभिनन्दन करते हुए बाथम का आभार व्यक्त किया जिनके द्वारा शहर की अवाम को यह उत्कृष्ट प्लेटफॉर्म सौंपा गया।

बता दें कि जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से शहर की प्रतिष्ठित प्रकृति योग संगीत संस्थानों के प्रयासों से 8 जून की शाम ऐतिहासिक गुलाब चक्कर पर संयुक्त संस्थाओं का समावेश लिए राष्ट्रीय मैत्री दिवस पर संगीत साधकों का अनूठा त्रिवेणी संगम दिव्य आयोजन किया गया। शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी के आतिथ्य में विशेष तौर पर उपस्थित गुलाब चक्कर जीर्णाेद्धारकर्ता पूर्व जिलाधीश एवं अपर सचिव वन विभाग मध्य प्रदेश शासन राजेश बाथम, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, आयुक्त नगर निगम अनिल भाना, तहसीलदार रिऋभ ठाकुर, जिला शहरी विकास परियोजना अधिकारी अरुण पाठक, कलेक्टर पीआरओ इरफान खान, समन्वय अधिकारी अश्विनी शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी एवं बैंक अधिकारी हिम्मतलाल जैन सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे ।

इन संगीत संस्थान ने दी प्रस्तुतियां!
मुख्य संयोजक विशनित योग संगीत संस्थान विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में गिरिश सिंगिंग क्लब, अनुनाद सांस्कृतिक एवं जनकल्याण सेवा समिति, सिसोदिया सुर संगम ग्रुप, स्वर सिद्धि म्यूजिकल ग्रुप, सुरताल म्यूजिकल ग्रुप, राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति, आशीर्वाद म्यूजिकल ग्रुप, सूर सागर डायमंड ग्रुप, त्रकधा म्यूजिकल ग्रुप, आस्था म्यूजिकल ग्रुप, चिंतन क्लब, अंजनीय म्यूजिकल ग्रुप, बी आर म्यूजिकल ग्रुप, सारेगामा रतलाम, अनमोल सुर सफर, स्वर नांद म्यूजिकल ग्रुप, श्यामलता संगीत एकेडमी, फ्रेडस गार्डन म्यूजिकल ग्रुप, जगजीत सिंह गजल ग्रुप, सुरांजलि म्यूजिकल ग्रुप, नवरंग म्यूजिकल ग्रुप, महाकाल म्यूजिकल ग्रुप, गुप्ता संगीत संस्थान नामली, आराधना म्यूजिकल इवेंट्स, सप्तक कराओके ग्रुप, पर्वत सिंह राठौर, शिव त्रिलोक चंदानी, आनंद त्रिलोक चंदानी, पेंशनर एसोसिएशन वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश व्यास, महावीर इंटरकांटिनेंटल अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय अन्य योग संगीत सहयोगी सांस्कृतिक सामाजिक संस्थानों ने सहभागिता कर राजेश बाथम का शाल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, गिलोय हरित माला, पुष्पमालाओं से सम्मान कर आत्मिक भाव लिए आनंद महोत्सव में आहूति दी।

संगीत निशा में ब्राह्मण महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, दुर्गेश सुरोलिया, भारतीय रेडक्रास सोसायटी डॉयरेक्टर हेमन्त मूणत, बीएल परमार, पंडित मुकेश आचार्य, सुरेश गोरन, राकेश बोरिया, मनीष कोठारी, सुनील निरंजनी, मनीष शर्मा, ओपी शर्मा, महेश सोनी, मनीष बारोड़, भंवरसिंह तंवर, विवेक शर्मा, मनीष कोठारी, सुनील निरंजनी, मनीष शर्मा, ओपी शर्मा, दिलीप अरुणा सोनी, श्रीमती मंजूला माहेश्वरी तथा अन्य मौजूद थे। संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने तथा आभार विशाल कुमार वर्मा व नित्येन्द्र आचार्य ने माना!





