WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मंदसौर जिले के गरोठ वृत्त में राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 6 करोड़ मूल्य की 6 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त 

जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

मंदसौर जिले के गरोठ वृत्त में राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 6 करोड़ मूल्य की 6 हेक्टेयर से अधिक शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त 

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट 

मंदसौर / जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मंगलवार को मादक द्रव्य पदार्थों अफ़ीम एवं अन्य आपराधिक मामलों के आरोपियों से गरोठ वृत्त के ग्राम कूरलासी में उद्योग विभाग की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है ।

गरोठ एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तहसील गरोठ के ग्राम कुरलासी में लगभग 6 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

 

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गरोठ श्री राहुल चौहान ने बताया कि ग्राम कुरलासी में उद्योग विभाग को आवंटित शासकीय भूमि, सर्वे क्रमांक 888 एवं 889, कुल रकबा 6.16 हेक्टेयर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। उक्त भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 6 करोड़ रुपये है।

IMG 20260609 WA0130

इधर पुलिस इंचार्ज एसडीओपी विजय कुमार यादव के अनुसार अवैध मादक द्रव्य तस्करी में एनडीपीएस एक्ट के आरोपियों बरखेड़ी मिट्टू के विक्रम सिंह ओर कुशाल सिंह पर भानपुरा गरोठ उज्जैन पुलिस थानों में 6 प्रकरण दर्ज़ है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई से शासकीय भूमि को सुरक्षित कर उसके नियोजित उपयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार श्री अर्जुन भदौरिया, नायब तहसीलदार श्री निगम, श्री रघुनाथ मचार तथा पुलिस विभाग से थाना प्रभारी श्री बलवीर सिंह यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस टीम कर्मचारी उपस्थित रहे।