Weather Update: भारत में चक्राकार बादलों के हमले जारी, MP में कल से मानसून सक्रिय,अगले सप्ताह तेज बारिश!

12634

Weather Update: भारत में चक्राकार बादलों के हमले जारी, MP में कल से मानसून सक्रिय,अगले सप्ताह तेज बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत के उत्तर में पहुंच चुके चक्राकार बादलों के अभी भी हमले जारी है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कश्मीर और लद्दाख में बारिश का दौर चल रहा है। बादल हरियाणा से उत्तर पूर्व की ओर जा रहे हैं। इससे दिल्ली हरियाणा में आज भी बारिश हो सकती है।

इधर भारत की पूर्व दिशा से मानसून की आवक तेज हो गई है। बंगाल की खाड़ी में बादल जमा हो चुके हैं जो धीरे-धीरे ओडिशा, पश्चिम बंगाल के रास्ते मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में तथा बंगाल की खाड़ी से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की ओर अग्रसर हैं।

इस समय महाराष्ट्र के उत्तर पश्चिमी भाग में कुछ बादल सक्रिय हैं जिससे हल्की वर्षा हो सकती है।

 

मध्य प्रदेश में अभी भी चक्राकार बादलों की पूंछ भोपाल से लेकर ग्वालियर तक फैली हुई है, जहां भी सामान्य से भारी बारिश आज हो सकती है। कल से मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग से मानसूनी बादलों का प्रवेश होगा जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। संभावना है सामान्य बारिश से शुरुआत होगी और अगले 5 दिन में भारी बारिश का नजारा मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

भारत की पूर्व दिशा में चक्रवात वियतनाम तक पहुंच रहा है जिसका असर भारत में अगले सप्ताह से देखने को मिलेगा। इधर पोर्ट ब्लेयर में आज भारी बारिश है।