Elephant’s Party: पन्ना टाइगर रिजर्व में हुई हाथियों की पार्टी, अच्छे-अच्छे पकवान मिलने से हाथियों की हुई मौज

551

Elephant’s Party: पन्ना टाइगर रिजर्व में हुई हाथियों की पार्टी, अच्छे-अच्छे पकवान मिलने से हाथियों की हुई मौज

राजेश चौरसिया की खास रिपोर्ट

पन्ना: देश दुनिया में मध्यप्रदेश का पन्ना टाइगर रिजर्व बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है। हालांकि बाघों के साथ-साथ हाथियों के लिए भी जाना जाता है। यहां सबसे बुजुर्ग हथिनी वत्सला आज भी टाइगर रिजर्व की शान बढ़ा रही है, और हाथियों के बच्चों के लिए एक दादी की भूमिका निभा रही है। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों की पार्टी हुई और हाथियों ने बढ़िया-बढ़िया पकवानों का आनंद लिया।

दरसल पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता हाथी कैम्प में हाथियों हेतु रेजुवेनेशन कैम्प का समापन हुआ। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से शुरू हुआ था जिसका 21 सितंबर को क्षेत्र संचालक द्वारा समापन किया गया। रेजुवेनेशन कैंप के दौरान हाथियों महावतों व चारकटरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हाथियों को उनके पसंद का भोजन प्रदान किया गया। साथ ही हाथियों, महावतों व चारकटरों की टीम बनाकर कबड्डी, खो-खो, 400 मीटर दौड़, वॉलीबॉल, रस्सी खींच आदि खेल आयोजित किए गए।

IMG 20240922 WA0008

बता दें कि कार्यक्रम के समापन अंतर्गत पन्ना टाइगर रिजर्व में जन्मे नन्हे हाथियों का नामकरण भी पार्क प्रबंधन द्वारा किया गया, जिसमें हथिनी मोहनकाली के नर बच्चे का नाम बसंत, हथिनी कृष्णाकली के मादा बच्चे का नाम कल्याणी एवं हथिनी केन काली के मादा बच्चे का नाम शावनी रखा गया। कार्यक्रम के समापन पर समस्त आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किया गया।