Indian Medical Association : आईएमए के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष डॉ. गोपाल यादव, डॉ. अभिषेक अरोरा सचिव!

629

Indian Medical Association : आईएमए के चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष डॉ. गोपाल यादव, डॉ. अभिषेक अरोरा सचिव!

Ratlam : शनिवार को शहर के राजेन्द्र नगर स्थित सुभेदार भवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव समिति के समन्वयक डॉक्टर जयन्त सुभेदार, डॉक्टर अरुण पुरोहित एवं बीएल तापड़िया ने चुनाव करवाए।

 

जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष पद हेतु डॉक्टर गोपाल यादव, सचिव पद हेतु डॉक्टर अभिषेक अरोड़ा को चुना गया। उपाध्यक्ष पद हेतु डॉक्टर चेतन खंडेलवाल, डॉक्टर भरत कुमावत, कोषाध्यक्ष डॉक्टर मनीष गुप्ता, ज्वाइन सेक्रेटरी डॉक्टर चेतन पाटीदार तथा क्लिनिकल सेक्रेटरी डॉक्टर धुवेन्द्र पांडे को बनाया गया।

 

कार्यकारिणी में स्टेट प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर एसएस गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र शाह एवं डॉक्टर के सी लिखार तथा केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉक्टर ए. अवस्थी, डॉक्टर प्रदीप दुबे एवं डॉक्टर अरुण पुरोहित साथ ही महिला प्रेजेंटेटिव के रूप में डॉक्टर.

सोनी यादव एवं डॉ. श्रीमती एस के लिखार को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर देवेंद्र चौहान ने तथा आभार डॉक्टर योगेंद्र सिंह चाहर ने माना।