MP Cabinet Meeting: मध्यप्रदेश में जैन कल्याण आयोग का गठन, श्रीअन्न योजना को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक शुरु 

437

MP Cabinet Meeting: मध्यप्रदेश में जैन कल्याण आयोग का गठन, श्रीअन्न योजना को मिलेगी मंजूरी

भोपाल : प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में दमोह जिले के सिंग्रामपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार प्रदेश में जैन कल्याण आयोग के गठन को मंजूरी देगी। वहीं प्रदेश में श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को भी कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी। इसमें कोदो कुटकी का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस बार पहली बार खुले आसमान के नीचे ओपन एयर कैबिनेट बैठक हो रही है।

IMG 20241005 WA0053

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में सिंग्रामपुर में होंने वाली कैबिनेट बैठक में जैन समाज के कल्याण के लिए जैन कल्याण आयोग के गठन को मंजूरी दी जाएगी। जैन कल्याण आयोग जैन समाज के कल्याण के लिए काम करेगा। प्रदेश में जैन समुदाय की बेहतरी के लिए और क्या काम किए जा सकते है यह आयोग उस पर काम करेगा। जैन समुदाय की शिक्षा, उनके सामुदायिक कामकाज, जैन समुदाय की समस्याओं का आंकलन कर जैन कल्याण आयोग जैन समाज की बेहतरी के लिए किए जाने वाले कामों, शुरु की जाने वाली योजनाओं और समस्याओं के निराकरण के लिए उठाए जाने वाले कामों की अनुशंसा राज्य सरकार को करेगा। जैन कल्याण आयोग का अध्यक्ष जैन समाज का ही प्रतिष्ठित नागरिक होगा। आयोग में कुछ सदस्यों और पूरे स्टाफ की पदस्थापना की जाएगी। पहली बार इस आयोग का कार्यकाल एक साल का रखा जा सकता है जिसका बाद में विस्तार किया जा सकेगा।

IMG 20241005 WA0052

प्रदेश के किसानों को खेती के लिए शून्य फीसदी ब्याज पर कर्ज इस बार भी उपलब्ध कराए जाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के भिंड कार्यालय के लिए जमीन दिये जाने के प्रस्ताव को भी सिंग्रामपुर की कैबिनेट में मंजूरी मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नरसिंह विभाग के अमले को भी शामिल किए जाने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कई विभागों में अधिकारियों कर्मचारियों की जांच, पेंशन रोके जाने के एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

*रानी दुर्गावती के सम्मान में सिंग्रामपुर में पहली बार ओपन एयर कैबिनेट-* 

रानी दुर्गावती के सम्मान में दमोह जिले के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर इस बार मुख्यमंत्री और पूरी पूरी मंत्रिपरिषद जाकर कैबिनेट बैठक कर रही है।आज का दिन सिंग्रामपुर के लिए एतिहासिक है। यहां रानी दुर्गावती के सिंहासन कक्ष से प्रेरित पहली ओपन एयर कैबिनेट बैठक हो रही है। पहले इंदौर में लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की तीन सौ वी जयंती समारोहपूर्वक बनाई गई अब रानी दुर्गावती के सम्मान में दमोह के सिंग्रामपुर में उनकी जयंती पर यह कैबिनेट बैठक होंने जा रही है।यह ओपन एयर कैबिनेट रानी दुर्गावती के सुशासन, उनकी कार्यकुशलता और महिलाओं के सशक्तिकरण से प्रेरित है। इस बैठक का डिजाइन रानी दुर्गावती के किले की भव्यता को प्रतिबिंबित करता है जिसमें एक किलानुमा प्रवेश द्वार और शिव मंदिर भी शामिल है। यह पहला मौका है जब एक खुले क्षेत्र में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है जो रानी दुर्गावती के समय के स्थापत्य कला से प्रेरित है। यहां की आर्किटेक्चरल छत और दीवारें रानी के जीवन की संपूर्ण यात्रा को जीवंत रुप से प्रस्तुत करेंगी जिसमें नारी युद्ध, प्रगतिशील शासन और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को विशेष रुप से उजागर किया जाएगा। इस आयोजन की डिजाइन में शानदार पत्थर की दीवारें, मेहराबदार खिड़कियां और एक मध्यकालीन किले की प्रामाणिकता को दर्शाने वाले तत्व शामिल होंगे। सजावट गोंड कला से प्रेरित होगी जो रानी दुर्गावती के सिंग्रामपुर क्षेत्र के गोंड समुदाय के साथ उनके गहरे संबंध को उजागर करेगी। खाद्य क्षेत्र को एक पारंपरिक गोंड गांव के आंगन की तर्ज पर सजाया गया है जहां मेहमान पेड़ों के नीचे बैठकर हटा से लाए गए प्राचीन कांसे के बर्तनों में परोसे गए भोजन का आनंद लेंगे।

IMG 20241005 WA0055

मंत्रियों के लिए विशेष कार्यालय गोंड कला और भित्ति चित्रों से प्रेरित होकर बनाए गए है जो कार्य क्षमता और सांस्कृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम प्रस्तुत करेंगे। सिंग्रामपुर मेें सीएम सहित सभी मंत्रियों का स्वागत स्थानीय जनजातीय सांस्कृतिक टीम द्वारा पारंपरिक शैली में किया गया जिसने क्षेत्र में अनोखी परंपराओं और जीवंत आत्मा को उजागर किया।